स्वास्थ्य

Reasons For Period Delay: पीरियड्स में देरी के कारण और समाधान – एक्सपर्ट से जानें

Reasons For Period Delay: जानिए पीरियड्स में देरी होने के प्रमुख कारण, जैसे तनाव, वजन बदलाव, थायरॉइड और पीसीओडी, और इन्हें कैसे ठीक करें।

Reasons For Period Delay: महिलाओं के स्वास्थ्य का एक अहम संकेतक है उनका नियमित पीरियड्स चक्र। लेकिन अगर मासिक धर्म समय पर न आए या उसमें देरी हो, तो यह कई कारणों का संकेत हो सकता है। अक्सर पीरियड्स में देरी होने पर पहला ख्याल प्रेगनेंसी का आता है, लेकिन यदि प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव हो तो इसके अन्य कारणों को समझना जरूरी हो जाता है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, पीरियड्स में देरी के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिनके बारे में जागरूकता जरूरी है। आइए जानते हैं पीरियड्स में देरी के कुछ मुख्य कारण और इसे ठीक करने के उपाय।

पीरियड्स में देरी के प्रमुख कारण| Reasons For Period Delay

  1. तनाव (Stress)
    आज के समय में तनाव (स्ट्रेस) हर व्यक्ति की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। तनाव के कारण शरीर में कॉर्टिसोल नामक हॉर्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जो पीरियड्स के लिए जिम्मेदार हॉर्मोन्स को असंतुलित कर देता है और इससे मासिक धर्म में देरी हो जाती है।

कैसे बचें?

  • रोजाना एक्सरसाइज करें जिससे एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है और तनाव कम होता है।

  • भरपूर नींद लें।

  • ध्यान (मेडिटेशन) और योग करें।

  • अपनी बात करीबी दोस्तों या परिवार से साझा करें।

  1. अचानक वजन घटाना या बढ़ना
    वजन में अचानक वृद्धि या कमी से शरीर के एस्ट्रोजन हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जो पीरियड्स में देरी का कारण बनता है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है।

  2. थायरॉइड समस्या
    थायरॉइड ग्रंथि का शरीर के हॉर्मोन संतुलन में महत्वपूर्ण रोल होता है। थायरॉइड के बढ़ने या घटने से मासिक धर्म प्रभावित होता है। यदि थायरॉइड की समस्या हो, तो उसे समय पर इलाज कराना जरूरी है।

  3. पीसीओडी (PCOD)
    हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीसीओडी एक आम समस्या है, जो लगभग 12 से 40 वर्ष की महिलाओं में पाई जाती है। पीसीओडी के कारण मासिक धर्म अनियमित हो सकता है और यह निःसंतानता का कारण भी बन सकता है।

पीरियड्स में देरी को ठीक कैसे करें?

  • हार्मोनल बैलेंस बनाए रखें: संतुलित और पौष्टिक आहार लें।

  • नियमित व्यायाम करें: एक्सरसाइज से न केवल वजन नियंत्रित रहता है बल्कि तनाव भी कम होता है।

  • तनाव कम करें: योग और मेडिटेशन की मदद लें।

  • डॉक्टर से सलाह लें: यदि लगातार तीन महीने से अधिक समय तक पीरियड्स में देरी हो या मासिक धर्म मिस हो, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button