खेल

IPL 2025: ये महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया, जोश हेजलवुड प्लेऑफ में RCB के साथ जुड़ेंगे या नहीं

IPL 2025: आरसीबी टीम के लिए प्लेऑफ से पहले अच्छी खबर है कि उनके चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जो अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं, पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेऑफ में जगह बनाई है। अभी आरसीबी को लीग स्टेज में दो और मैच खेलने हैं. इसके बाद तय होगा कि किस टीम से वे प्लेऑफ में खेलेंगे। वहीं इसी बीच आरसीबी के लिए प्लेऑफ मैचों से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें उनके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड जो अनफिट होने की वजह से बाहर हो गए थे उनकी प्लेऑफ मैचों में वापसी देखने को मिल सकती है।

हेजलवुड ने गेंदबाजी करना शुरू किया

27 अप्रैल को जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, लेकिन तीन मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए क्योंकि उनके कंधे और साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। 9 मई को आईपीएल स्थगित होने पर हेजलवुड वापस अपने घर लौट गए. 17 मई को फिर से सीजन शुरू होने के बाद से वह टीम में वापस नहीं आया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने बताया कि हेजलवुड, जो अभी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है और प्लेऑफ मैचों के लिए आरसीबी की स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अभी एक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आईपीएल 2025 का सीजन हेजलवुड के लिए रहा काफी शानदार

चोटिल होने से पहले तक जोश हेजलवुड ने आरसीबी की तरफ से आईपीएल 2025 के सीजन में 10 मैच खेले और 17.27 के औसत से 18 विकेट हासिल किए। हेजलवुड अभी पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें यदि वह प्लेऑफ मुकाबलों के लिए वापस लौटते हैं तो उनके पास नंबर की पोजीशन पर भी पहुंचने का मौका होगा, जिसपर अभी प्रसिद्ध कृष्णा काबिज हैं, जिन्होंने 13 मैचों में खेलते हुए इस सीजन अभी तक कुल 21 विकेट हासिल किए हैं।

Related Articles

Back to top button