भारत

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालय में भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान लगाया।

पश्चिमी हिमालय में आगामी कुछ दिनों में भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। विभाग ने कहा कि आज जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ये परिस्थितियां रहेंगी और अगले पांच दिनों तक जारी रहेंगी।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज वर्षा के साथ-साथ 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज और ठंडी हवाएं होंगी।

अगले छह दिनों तक पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ हो सकती है। आज सुबह, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में घना और कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस होगा। अगले चार दिनों में देश भर में शीतलहर की उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Back to top button