
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने डॉ. सुखविंदर सुखी को बधाई दी
बंगा से दो बार विधायक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने बुधवार को सेक्टर 17 स्थित कॉनवेयर कार्यालय में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुडियां की मौजूदगी में पंजाब राज्य कंटेनर एवं वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (कॉनवेयर) के चेयरपर्सन का पदभार ग्रहण किया।
डॉ. सुखी अपने बेटों डॉ. सिद्धांत लोचव और डॉ. निशांत लोचव तथा समर्थकों सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ कॉनवेयर कार्यालय पहुंचे।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. सुखी ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से निभाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे निगम के कामकाज में पारदर्शिता और कुशलता को प्राथमिकता देंगे।
कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुडियां ने डॉ. सुखविंदर सुखी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सुखी के नेतृत्व में निगम नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से निगम के विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
डॉ. सुखी को बधाई देने आए अन्य लोगों में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जय किशन रोरी, विधायक श्री नछत्तर पाल, श्री कुलवंत सिंह पंडोरी और श्री मंजीत सिंह बिलासपुर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एसबीएस नगर के अध्यक्ष सतनाम सिंह जलालपुर और जसवीर सिंह गढ़ी शामिल थे।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन कॉनवेयर श्री इंद्रप्रीत सिंह संधू, प्रबंध निदेशक कॉनवेयर कंवलप्रीत बराड़ और डॉ. सुखी के परिवार के सदस्य सरवन सिंह, डॉ. जगमोहन पुरी, नसीब चंद, सोहन लाल ढांडा, बलबीर सिंह, डॉ. कुलविंदर मान, डॉ. परमजीत मान और सुखवीर राणा भी उपस्थित थे।



