Vivo T5 Pro 5G: फिर से महंगा हुआ ये फोन, लॉन्च से अब तक 30,000 रुपए तक बढ़ गई कीमत

Vivo T5 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, हाल ही में एक टिपस्टर के अनुसार इस फोन के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स महंगे हो गए हैं. कंपनी ने तो कीमत में बढ़ोतरी की बात नहीं की है लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि अगले कुछ हफ्तों में बाकी बचे कुछ मॉडल्स की कीमत भी बढ़ सकती है.
Vivo T5 Pro 5G Price Hike
टिप्स्टर संजू चौधरी ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि इस वीवो स्मार्टफोन की कीमत 7000 रुपए तक बढ़ गई है. 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत में 6000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब ये वेरिएंट 41999 रुपए में मिलेगा. इस वेरिएंट को 29,999 रुपए में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, इसका मतलब लॉन्च से अब तक ये वेरिएंट 12000 रुपए महंगा हो गया है.
8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7000 रुपए बढ़ गई है जिसके बाद अब इस वेरिएंट की कीमत 46999 रुपए हो गई है. याद दिला दें कि इस वेरिएंट को 33999 रुपए में उतारा गया था, इसका मतलब लॉन्च के बाद से अब तक ये वेरिएंट 13 हजार रुपए महंगा हो गया है.
12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत अब 69999 रुपए हो गई है, अप्रैल में ये टॉप वेरिएंट 39,999 रुपए में लॉन्च हुआ था. इसका मतलब ये हुआ कि लॉन्च के बाद से अब तक ये वेरिएंट 30,000 रुपए महंगा हो गया है. कंपनी ने अभी तक बदलावों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन अपडेटेड कीमतें वीवो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दिख रही हैं.
Vivo T5 Pro Specifications
इस वीवो मोबाइल में 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड स्क्रीन है जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस वीवो स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा सेंसर है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 6, 4G LTE, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 9020 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है.



