Vastu Tips: घर में उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं मोगरे का पौधा, खत्म होंगी जीवनसाथी के बीच दूरियां

क्यों है मोगरे का पौधा खास?
मोगरे का पौधा न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि इसकी खुशबू से घर का माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। वास्तु के अनुसार, मोगरे के पौधे से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है। यह पौधा शुक्र और चंद्रमा से जुड़ा है, जहां शुक्र प्रेम, आकर्षण और ऐश्वर्य का प्रतीक है, वहीं चंद्रमा मन और शांति का प्रतिनिधि। इसलिए, मोगरे का पौधा लगाना वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी को बढ़ावा देता है।
मोगरे का पौधा कहां लगाएं?
वास्तु शास्त्र में मोगरे के पौधे को उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाने को सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा घर में तालमेल और सामंजस्य का प्रतीक है। यदि उत्तर-पश्चिम दिशा निर्धारित करना मुश्किल हो, तो आप इसे घर के मुख्य द्वार के पास भी रख सकते हैं। सही दिशा में मोगरे लगाने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे घर में प्रेम और शांति बनी रहती है।
वास्तु के और टिप्स- Vastu Tips
मोगरे के पौधे की नियमित देखभाल करें और इसे हरा-भरा रखें।
घर में नकारात्मकता को दूर करने के लिए पौधे के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए।
पौधे के पत्ते और फूल समय-समय पर ताजगी बनाए रखें।



