धर्म

Vastu Tips: जीवन में शुभता और आर्थिक सुख के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Vastu tips for positive energy: वास्तु शास्त्र में आर्थिक खुशहाली और संपन्नता के कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तुशिल्पकार से आर्थिक समृद्धि और पॉजिटिविटी के उपाय जानें-

Vastu tips for positive energy: घर में वास्तु दोष नकारात्मक ऊर्जा, विघ्न-बाधा, धन से जुड़ी समस्याओं और बीमारियों को जन्म देते हैं। कई बार वास्तु दोष के कारण कड़ी मेहनत के बाद भी व्यक्ति को सफलता हासिल नहीं होती है। पारिवारिक विवाद आदि भी वास्तु दोष से होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर की खुशी और आर्थिक वृद्धि के कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु विशेषज्ञ मुकुल रस्तोगी का कहना है कि कुछ वास्तु नियमों का पालन धन लाभ, जीवन में प्रगति और सुख-समृद्धि लाता है। एक्सपर्ट से आसान वास्तु टिप्स जानें-

1. सायंकाल पूजा करते समय तांबे के एक लोटे में पानी और गंगाजल मिलाएं। घर में पूजा के उपरांत उसे छिड़कें।

2. घर के मुख्य द्वार पर अशोक, नीम और आम के पत्ते डालें।

3. हल्दी की एक गांठ को पीले कपड़े में बांधकर तकिये के नीचे रखकर सोएं। इससे भाग्य बढ़ता है।

4. मंगलवार को हनुमान को गुड़ चने का भोग लगाकर उसे बाद में बांटें।

5. मुख्य द्वार के ऊपर भी कोई टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए।

6: घर की दक्षिण पूर्व में झाड़ू और डस्टबीन नहीं होना चाहिए। यहां पर एक हरे रंग का पौधा लगाएं, जिसमें लाल रंग के फूल हों।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम में विष्णुजी का एक ऐसा चित्र लगाएं, जिसमें लक्ष्मीजी उनके चरणों की ओर हों।

8. घर में रसोई को अग्नि कोण में बनाना शुभ है। ऐसा करने से वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापार में भी लाभ मिलता है।

9. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी प्रकार का गंदे पानी का पाइप ब्रह्मस्थान से होकर नहीं जाना चाहिए।

10. घर के मंदिर में शिव परिवार का चित्र रखें तो आर्थिक जीवन में काफी सुधार होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button