मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: मायरा और उसके पापा को एक साथ देखकर दादी-सा को 440 वॉट का झटका लगेगा, अरमान विद्या का आशीर्वाद लेगा

YRKKH Upcoming Twist: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के आने वाले एपिसोड्स में बहुत कुछ बदल जाएगा। दादी-सा, अरमान और मायरा को साथ देख लेंगी।

YRKKH Upcoming Twist: दर्शकों को टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग ट्रैक में शानदार ड्रामा और बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अरमान के साथ मायरा को दादी-सा देखेगी। अरमान और मायरा टैक्सी लेने के ठीक पहले ही ‘हैप्पी फादर्स डे’ कहेंगे। दादी-सा को मायरा और अरमान को एक साथ देखकर सच्चाई समझ आ जाएगी। दादी-सा समझ जाएंगी कि मायरा ही उनकी ‘पुकी’ है।

इस खबर से दादी भी सन्न रह जाएगी। अब देखना होगा कि क्या दादी-सा इस सच को दूसरों को बताएंगे या सुरक्षित रखेंगे? वह अभिरा को सच्चाई बताएगी? क्या दादी-सा ही वो कड़ी बनेंगी जो अरमान और अभिरा को फिर से एक कर सकती हैं? इन सारे सवालों के जवाब तो आने वाले एपिसोड में ही मिलेंगे।

कहा जा रहा है कि इस बीच अरमान, विद्या से मिलने की कोशिश करेगा। अरमान विद्या को चालाकी से छूकर उसका आशीर्वाद लेगा। वहीं, अभिरा खुशी से झूम जाएगी जब मायरा डांस कॉम्पिटिशन जीत जाएगी। अभिरा नाचने लगेगी और मायरा के साथ सेलिब्रेट करेगी।

Related Articles

Back to top button