राज्यबिहार

पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पश्चिम चंपारण के बैरिया और नौतन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे पटना स्थित लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। 10:30 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से बैरिया प्रखंड के बथना स्थित पीएम श्री  उच्च विद्यालय परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री बथना स्थित नवनिर्मित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से नौतन के मच्छरगांवा होते हुए बनकटवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

एसडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित स्थलों का भ्रमण

दोपहर 12:05 बजे बनकटवा पहुंचकर एसडीआरएफ की नाव से शिवराजपुर एवं अन्य बाढ़ प्रभावित स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 12:20 बजे मच्छरगांवा होते हुए बथना स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय परिसर में संचालित बाढ़ आश्रय केंद्र पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे बाढ़ आश्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सहायता सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद 12:40 बजे सड़क मार्ग से नवनिर्मित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय जायजा और राहत व्यवस्था का निरीक्षण प्रमुख रूप से शामिल है।

Related Articles

Back to top button