उत्तर प्रदेशराज्य

‘मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है…’, सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दिल्ली में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा पार्टी मुझे नजरअंदाज कर रही है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, सांसद बनने के बाद मैंने लगातार दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत से काम किया है. पूरे प्रदेश का दौरा किया, 100 बड़े कार्यक्रम आयोजित भी किए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके संसदीय क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी और प्रभारी आते हैं और बिना उन्हें बताए कार्यक्रम करके चले जाते हैं. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या बड़े आरोप लगाए हैं.

पार्टी पर लगाया नजरअंदाज करने का आरोप

दिल्ली में बयान देते हुए सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर ने कहा, उन्हें काफी समय से यह महसूस हो रहा है कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, ‘काफी समय से मुझे लग रहा है कि पार्टी मुझे नजरअंदाज कर रही है. अब मुझे क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है, यह मेरी समझ में नहीं आता. सांसद बनने के बाद से मैंने लगातार पार्टी के लिए काम किया है, पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा किया है, 100 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए हैं और दिन-रात मेहनत की है.’

राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि उनके खुद के संसदीय क्षेत्र सीतापुर में पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘मेरे संसदीय क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी और प्रभारी आते हैं, कार्यक्रम करते हैं और चले जाते हैं, मुझे बताया तक नहीं जाता.’

भीड़ बनने से किया इनकार

सांसद जी ने ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए गंभीर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘हाल ही में एक व्यक्ति ‘संगठन सृजन’ के नाम पर घूम रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि सांसदों को इससे दूर रखा गया है. अब अगर सांसदों को ही दूर रखा गया है, तो मैं खुद ही बाहर हो गया. इसलिए, अगर वे मुझे सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो मैं इसके लिए उपयुक्त नहीं हूँ

Related Articles

Back to top button