मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गोरखपुर मण्डल में 7,405 स्वयं सहायता समूहों को 242.30 करोड़ रु0 की सहायता राशि का वितरण किया
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन में पूरे देश में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का नया दौर प्रारम्भ हुआ है। पहली बार स्वतंत्र भारत में मातृशक्ति ने यह अनुभव किया है कि योजनाएं उनके नाम पर आ सकती हैं और इन योजनाओं का लाभ सीधे उनको प्राप्त हो सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र, गोरखपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गोरखपुर मण्डल में संचालित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक कम्पनी के 07 दुग्ध अवशीतन गृहों के लोकार्पण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर 7,405 स्वयं सहायता समूहों को 242.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्युत सखियों, बी0सी0 सखियों, लखपति दीदियों, ड्रोन दीदियों एवं बैंक सखियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर 02 स्वयं सहायता समूह एवं कम्पनियों के मध्य हुये एम0ओ0यू0 का हस्तान्तरण भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 10 ई-रिक्शा तथा एक मिल्क वैन को रवाना किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा ड्रोन दीदी द्वारा संचालित किए गए ड्रोन प्रदर्शन को भी देखा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि समाज को समर्थ बनाने के लिए आधी आबादी का सशक्तिकरण आवश्यक है। देश को विकसित करने तथा समाज को समर्थ व शक्तिशाली बनाने के लिए आधी आबादी को समर्थ बनाते हुए स्वावलम्बन के पथ पर अग्रसर करने का कार्य करना पड़ेगा, उसे सुरक्षा देनी होगी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना हो या का नारी वंदन अभिनन्दन कार्यक्रम, यह सभी कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे देश में चलाए जा रहे हैं।
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत हर घर में शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छता के साथ नारी गरिमा के सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करना नारी के सम्मान व सशक्तिकरण का एक अभियान है। आगामी 27 दिसम्बर को प्रधानमंत्री जी स्वामित्व योजना के अन्तर्गत घरौनी वितरण करेंगे। इसके अन्तर्गत लोगों को गांव में जमीन व मकान का मालिकाना हक प्राप्त होगा। प्रदेश में 60 लाख परिवारों को घरौनी वितरित की जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि महिला कल्याण के अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि अनेक कार्यक्रम चल रहे है। उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत यहां अनेक स्वयं सहायता समूहों को लाभ प्रदान किया गया है। ड्रोन दीदी के माध्यम से महिलाएं अपने गांव में कीटनाशकों का छिड़काव करती हैं। पहले यह छिड़काव पुरुषों द्वारा हाथांे से किया जाता था। इससे उन पर जहरीला प्रभाव पड़ता था। किन्तु आज यह ड्रोन से किया जा रहा है। बिना नुकसान के कोई व्यक्ति जितना काम 15 दिन में कर सकता है, वह ड्रोन 01 घण्टे में करता है। अगर महिलाओं का समूह एक साथ इस पर काम करेगा, तो एक ड्रोन एक गांव में 01 या 02 दिन में पूरे गांव में छिड़काव कर सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि 04 जनपदों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए 242 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवमुक्त की गयी है। बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादन संयंत्र का लोकार्पण का कार्य भी इसमें शामिल है। यह महिलाओं के स्वावलम्बन के मार्ग में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।
गोरखपुर मण्डल के 04 जनपदों में स्टार्ट-अप कॉस्ट की धनराशि के रूप में 1,653 स्वयं सहायता समूहों को 41.32 लाख रुपये 2,500 रुपये प्रति समूह की दर से उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 186 ग्राम संगठनों को 01 करोड़ 39 लाख रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक ग्राम संगठन को 75,000 रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। कम्युनिटी सपोर्ट फण्ड के रूप में 1,541 स्वयं सहायता समूहों को 4.6 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फण्ड 30,000 रुपये प्रति समूह की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। 38.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि 1.5 लाख रुपये प्रति समूह की दर से 2,538 स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, कम ब्याज पर बैंक ऋण की उपलब्धता के दृष्टिगत 3,326 स्वयं सहायता समूहों को लगभग 199.56 करोड़ रुपये की बैंक क्रेडिट लिंकेज की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्राकृतिक अथवा मानवीय आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए 557 ग्राम संगठनों को 8.34 करोड़ रुपये की आपदा निवारण निधि 1.50 लाख रुपये प्रति ग्राम संगठन के हिसाब से उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही, जनपद गोरखपुर में 06 इण्टीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आई0एफ0सी0) हेतु 30 लाख रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें 05 लाख रुपये प्रति क्लस्टर की व्यवस्था की गयी है। इससे लगभग 1,500 परिवार कृषि आजीविका के क्षेत्र में लाभान्वित होंगे। आई0एफ0सी0 के अन्तर्गत कृषि एवं गैर-कृषि आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद गोरखपुर में प्रेरणा कैफे क्लस्टर के अन्तर्गत 08 लाख रुपये की लागत से कैण्टीन की स्थापना के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में वर्ष 2019 में झांसी में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी की स्थापना के समय लोग उसकी सफलता के लिए अनेक बातें करते थंे। 05 महिलाओं ने यह संस्था बनाई थी और इस कार्य को आगे बढ़ाया था। सभी को जानकर आश्चर्य होगा कि आज उनके पास 71 हजार शेयर होल्डर्स हैं। यहां प्रतिदिन 2.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण होता है। उन्होंने कहा कि पूर्वान्चल हरियाली वाला क्षेत्र है। यहां गाय व भैस पर्याप्त संख्या में हैं। हमें मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रशासन लोगों को पशुपालन के लिए प्रेरित करे। बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी ने अब तक 1,250 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। उन्होंने बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से अपील की कि वे शेयर होल्डर्स की संख्या बढ़ाएं तथा लोगों को गाय व भैंस पालने के लिए प्रेरित करें। उनको हर गांव में एक दुग्ध समिति बनानी चाहिए और उनको अपने साथ जोड़ना चाहिए। उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार यंत्र उपलब्ध कराना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक/प्रशासन को निर्देशित किया कि इस मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी के सदस्यों को बुन्देलखण्ड क्षेत्र का भ्रमण कराएं। यहां से 10 महिलाओं को ले जाकर वहां का कार्य दिखाये और प्रशिक्षण भी कराएं। अगर बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी प्रतिदिन ढाई लाख लीटर दूध का संग्रहण कर सकती है, तो बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी 03 लाख लीटर दूध संग्रह करने का सामर्थ्य रखती है। ऐसा करने के लिए कम्पनी को अपने शेयर होल्डर्स बढ़ाने होंगे। अगर वे ऐसा कर लेती है, तो कम्पनी की सरकार पर निर्भरता नहीं होगी तथा पर्याप्त लाभ प्राप्त कर अपने कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीने कहा कि काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी में लगभग 30 हजार शेयर होल्डर्स हैं, जो प्रतिदिन 01 लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रहण करते हैं। ऐसे ही आगरा की सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी 03 लाख लीटर प्रतिदिन दूध का संग्रहण करती है। आप भी अगर इस दिशा में प्रयास करेंगे, तो आपके लिए सफलता और स्वावलम्बन का नया माध्यम बनेगा।
प्रदेश में अनेक महिला स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। कुशीनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं केले के डंठल की प्रोसेसिंग कर, उसके रेशों से अनेक प्रकार के उत्पादन बना रही हैं। ऐसे ही गोरखपुर में भी अनेक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। कार्य की कमी नहीं है। कार्य का चयन और उसके अनुसार पूरी तन्मयता के साथ प्रयास करने पर उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी के साथ ही गोरखपुर में एक फ्लैटेड फैक्ट्री का कार्य भी हो रहा है। बहुत सारे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसके साथ जुड़कर जहां पर कपड़े सिलकर प्रति नग के हिसाब से धन कमा सकती हैं। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कार्य हो रहे है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा सेे बुन्देलखण्ड क्षेत्र में झलकारी बाई महिला किसान प्रोड्यूसर कम्पनी का गठन किया गया है। इसके द्वारा 7,531 महिलाएं विभिन्न प्रकार की खेती की मूल्य श्रृंखला संवर्धन का कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि टेक होम राशन के अन्तर्गत एच0आर0 प्लाण्ट लगाकर 204 विकास खण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पोषाहार उत्पादन करते हुए उसकी आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्रो से हो रही है। हमें बिना किसी राग-द्वेष के आगे बढ़कर सफलता की नई कहानी लिखनी है। सफलता की सभी जय जयकार करते हैं, विफलता की कोई नहीं। हममें से कोई अच्छा कार्य करे, तो उसकी सराहना करनी चाहिए, लेकिन कहीं अगर सफलता नहीं मिल पा रही है, तो हमें समीक्षा करनी चाहिए। उसे और बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आप सबके सामने सफलता की नई कहानी लिखने वालों के उदाहरण भी हैं। बी0सी0 सखी द्वारा गांवों में बैंकों से लेन-देन का कार्य किया जा रहा है। हर गांव में विद्युत सखी के माध्यम से विद्युत बिल जमा करवाने का कार्य किया जा रहा है। ‘हर घर नल योजना’ क्रियाशील है। इसके द्वारा भी सफलता की नई कहानी लिखी जा सकती है। किसी एक क्षेत्र को चुनिए, उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।
सांसद श्री रवि किशन शुक्ल तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक सुश्री दीपा रंजन ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
source: http://up.gov.in
For more news: UP
Related Articles
-
MP CM डॉ. यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में आमंत्रित किया
-
इंदौर में पानी से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, पाइपलाइन टेंडर में देरी से त्रासदी हुई: न्यायिक पैनल
-
छत्तीसगढ़ के चट्टानी इलाके में चाय की खेती से आर्थिक बदलाव आता है
-
पटना में ‘स्कूटी दीदी’ से बदसलूकी और मारपीट, गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़
-
‘पापा ने बुलाया तो आ गई’, 11 महीने बाद पटना लौटीं रोहणी, लालू और राबड़ी को देखते ही भर आईं आंखें
-
सासाराम में तिरंगे में लौटा BSF का लाल, ड्यूटी के दौरान थमी सांस; अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर नींद में सवार यात्रियों पर टूटा कहर, ट्रेलर से भिड़ी दिल्ली-दरभंगा AC बस; चार की मौत
-
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के बाद मांगा एक और मौका
-
मथुरा में मंदिर ट्रस्ट धातु दान की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए कम्प्यूटरीकृत मशीन का उपयोग करेगा
-
यूपी के बहराइच होटल में फांसी पर लटकी मिली 46 साल की शादीशुदा महिला और उसका 27 वर्षीय साथी
-
6.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला: लखनऊ की सीबीआई अदालत ने एलआईसी के पूर्व सहायक को 10 साल की सजा सुनाई
-
चंडीगढ़: ट्राइसिटी में मौसम में फिर से बदलाव, शहर में पंजाब में दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज
-
2 बैंक घोटालों के बाद, हरियाणा के नए ऑडिट कानून ने अधिकारियों को अवैध भुगतान, नुकसान के लिए हुक में डाल दिया
-
वाडा के प्रतिबंध और ओलंपिक कोटा हारने के बाद, रोहतक की परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता
-
हर 50 मीटर पर चार कूड़ेदान: हरियाणा में पर्यटकों, तीर्थ स्थलों पर कचरा प्रबंधन के साथ हाईटेक किया जाएगा
-
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद, सीईसी के खिलाफ प्रस्तावित विरोध से पहले धारा 163 लागू
-
दिल्ली सरकार ने उत्तरी रिज में 277 एकड़ के लिए ‘आरक्षित वन’ का दर्जा दिया
-
महात्मा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन: मतदाता सूची विवाद के बीच छात्र समूहों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाया
-
भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता ने ऑडियो क्लिप में पंजाब के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की आवाज की पहचान की
-
संगरूर के सांसद गुरमीत हेयर ने शिअद और कांग्रेस को दी चुनौती
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल नौ साल बाद तिहाड़ से बाहर
-
कनाडा में फोन पर गेम खेलते हुए हुई जानलेवा दुर्घटना में पंजाब मूल के ट्रक चालक को 6 साल की सजा
-
सुखबीर बादल 6 अक्टूबर को डोर-टू-डोर ड्राइव के साथ शिअद के पंजाब चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 36.87 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,262 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
-
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दिल्ली में करेंगे राहुल गांधी की मुलाकात
-
मर्चेंट बैंकर के जरिए 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं उठाएगी पंजाब पावर कॉरपोरेशन
-
ओंकारेश्वर में नर्मदा के बीच नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; नाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
-
जबलपुर में कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, आठ बच्चे घायल; सड़क पर मची अफरा-तफरी
-
छत्तीसगढ़ में दूल्हे को नशे में पाया गया, दुल्हन ने तोड़ी शादी पुलिस ने उनके रुख का सम्मान किया
-
पहाड़ों के बीच बंजर जमीन पर उगाई सफलता: गया की सुषमा ने खेती, डेयरी और मत्स्य पालन से रची नई इबारत
-
बिहार के लिए अगले 48 घंटे अहम, उफान पर नदियां; मानसून को लेकर IMD का अपडेट
-
रोहतास में पत्थर खदानों की बंदोबस्ती शुरू, बिहार समेत कई राज्यों के मजदूरों को मिलेगा रोजगार
-
औरंगाबाद में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन का होगा अधिग्रहण
-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शख्स की लॉ डिग्री रद्द
-
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को ‘बचाने’ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई; समन अधिकारी
-
यूपी में मॉनसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
-
चलती फ्लाइट में को-पायलट ने किया हमला, घायल होकर कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान, CM योगी तारीफ करते नहीं थके!
-
सोहना एलिवेटेड रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
-
11 अक्टूबर से लागू होंगी संपत्ति कर की नई दरें
-
ग्रेटर फरीदाबाद में नाबालिग के साथ उसके दोस्त के सामने ‘गैंगरेप’ 3 गिरफ्तार
-
2 महीने की सैलरी में देरी से करनाल एमसी दफ्तर के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध
-
फर्जी ई-चालान मैसेज से बैंक खाते खाली हो सकते हैं: पंचकूला पुलिस ने वाहन मालिकों को दी चेतावनी
-
टीवी से प्रेरणा लेने से लेकर एशियाई खेलों में रजत पदक तक, आशिमा अहलावत का निशानेबाजी सफर
-
दिल्ली पीडब्ल्यूडी के 23 करोड़ रुपये के रोड टेंडर में ‘अनियमितताओं’ को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया
-
दिल्ली की एक अदालत ने यासीन मलिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का आदेश दिया है।
-
बारापुला फेज-3 के खुलने के अगले दिन दिल्ली में सूर्यघाड़ी, आश्रम में जाम
-
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या से कथित तौर पर जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू संयुक्त अरब अमीरात में रहता था और कहा जाता है कि उसने अपराधियों को रसद सहायता और वित्तपोषण प्रदान किया था। उसे एनआईए ने वांछित घोषित कर दिया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि कुमार को कूटनीतिक प्रयासों के बाद गुरुवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कुमार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे कानूनी कार्यवाही के लिए यहां विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों द्वारा प्रभाकर की लक्षित हत्या से संबंधित है। एनआईए ने हत्या के संबंध में 9 मई, 2024 को एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। नवीनतम गिरफ्तारी 13 अगस्त को यूएई के एक अन्य आरोपी मनवीर राम को पकड़ने के बाद की गई है। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति में कथित तौर पर शामिल मनवीर राम को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रभाकर को खत्म करने की साजिश कथित तौर पर जर्मनी स्थित बीकेआई के गुर्गों हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी। बयान में कहा गया है कि जांच में यह भी स्थापित हुआ है कि कुमार ने संयुक्त अरब अमीरात से काम करते हुए विदेशों में स्थित बीकेआई के गुर्गों के लिए एक रसद प्रदाता और फाइनेंसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें कहा गया है कि वह एक भर्तीकर्ता और हैंडलर के रूप में काम करता था, हथियारों की व्यवस्था करता था और प्रभाकर की हत्या में शामिल शूटरों को उनकी डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता था। आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने कहा कि हरजीत सिंह और कुलबीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कुमार ने साजिश के संबंध में आतंकवाद के लिए धन भी प्राप्त किया और उसे हस्तांतरित किया। एजेंसी ने कहा कि कुमार का प्रत्यर्पण भगोड़ों की भारत वापसी में शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों के कारण किया गया है।
-
पंजाब विहिप नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने यूएई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
-
बाबा फरीद विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया
-
पंजाब चुनाव पर बीजेपी ने आज से 2 दिन की मंथन, बीएल संतोष करेंगे नेतृत्व
-
ईडी ने उद्योगपति एसपी ओसवाल को 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
-
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल संयंत्र में भूजल प्रदूषण का आरोप, जांच की मांग की
-
पंजाब के सीमावर्ती जिले में 7 महंगी पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार
-
राजा वारिंग के बाद, कौन? राहुल और खड़गे से मिलने के लिए दिल्ली में कैंप पंजाब के नेता
-
मोगा, मुक्तसर और फरीदकोट में तीन महीने में 47,000 से अधिक चालान जारी किए गए
-
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
-
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
-
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
-
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
-
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
-
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
-
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
-
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
-
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
-
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
-
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा
-
एचएसजीएमसी प्रमुख ने अखिल भारतीय गुरुद्वारा अधिनियम की मांग की, 211 सदस्यीय राष्ट्रीय सिख निकाय को ‘सिख संसद’ के रूप में पेश किया
-
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
-
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
-
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
-
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
-
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
-
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
-
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
-
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
-
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
-
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
-
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
-
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
-
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
-
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
-
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
-
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
-
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे