CM Bhagwant Mann ने धान की खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष किसान मिलनी के आयोजन को मंजूरी दी

CM Bhagwant Mann: मिलनी का आयोजन 12 अप्रैल को लुधियाना के पऊ में किया जाएगा

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 12 अप्रैल को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में विशेष किसान मिलनी का आयोजन करें, जिससे किसानों को धान की खेती के बारे में जागरूक किया जा सके।

CM Bhagwant Mann ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विशेष किसान मिलनी का उद्देश्य धान का मौसम शुरू होने से पहले किसानों को धान की खेती के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मिलनी के दौरान किसानों को धान की रोपाई की नवीन और कम पानी की खपत वाली तकनीकों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों को पीएयू द्वारा अनुमोदित धान की केवल उच्च उपज वाली किस्मों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

CM Bhagwant Mann ने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाएगा कि अक्तूबर में धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए राज्य सरकार ने धान की खेती का सीजन 1 जून से पहले करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में धान की फसल की जोनवार खेती को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा पहले से ही आवश्यक योजना और प्रबंध किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बुवाई प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए राज्य को जोन में बांटा जाएगा।

CM Bhagwant Mann ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से धान की खेती की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें। CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य सरकार इस मिलनी के दौरान किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञों को शामिल करेगी। इस बीच, उन्होंने दोहराया कि नकली बीजों की बिक्री को रोकना राज्य सरकार का कर्तव्य है और इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version