CM Bhagwant Mann से नव-पदोन्नत 17 डी.एस.पीज ने की मुलाकात

CM Bhagwant Mann ने पदोन्नत पी.पी.एस. अधिकारियों से नशों की लानत को खत्म करने के लिए लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने पंजाब पुलिस सेवा (पी.पी.एस.) के नवपदोन्नत अधिकारियों को राज्य से नशों की लानत मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

तकनीकी कैडर के 17 नव-पदोन्नत डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) का स्वागत करते हुए CM Bhagwant Mann ने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है और पुलिस इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को नशों के अभिशाप से बचाना समय की मांग है।

CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बुनियादी ढांचे की बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवा रही है और इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है, ताकि कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें पंजाब की शांति भंग करने की साजिशें रच रही हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में समयानुसार अपडेट किया जाए।

CM Bhagwant Mann ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारी पंजाब पुलिस की पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने की शानदार विरासत को बनाए रखेंगे।

CM Bhagwant Mann ने अधिकारियों से अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए समर्पण से काम करने का भी आह्वान किया। CM Bhagwant Mann ने आशा जताई कि पदोन्नत अधिकारी समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए अपने पद का सदुपयोग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए जनकल्याण सुनिश्चित करने को कहा।

Exit mobile version