CM Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath जी ने कहा कि आप सभी ने वर्ष, 2014 के पश्चात बदलती हुई काशी को देखा है। देश व प्रदेश में भी बदलाव आया है। भारत विकास के साथ-साथ अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। यहां वर्ल्ड क्लास
इंफ्रास्ट्रक्चर है, इसमें एक्सप्रेस-वे, हाईवे, रेलवे, वॉटर-वे, एयर कनेक्टिविटी आदि सम्मिलित हैं। ग्रामीण कनेक्टिविटी बेहतर भी हुई है। गांवों में अच्छी सड़कें, गरीबों के लिए आवास तथा शौचालय बन रहे हैं। गरीबों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हर घर नल योजना सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही है। विकास, लोककल्याण तथा आस्था का सम्मान जमीनी धरातल पर उतरता हुआ दिखायी दे रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर मंे विश्वकर्मा जयन्ती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2024 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का प्रारम्भ करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 1143 स्मार्ट क्लास का लोकार्पण तथा आई0आई0टी0 मद्रास के सहयोग से चलायी जा रही ऑपरेशन विद्या शक्ति योजना वाराणसी नगर निगम के भेलूपुर जोन के 54 हजार घरों हेतु क्यू0आर0 कोड योजना का उद्घाटन किया। उन्हांेेने पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूलकिट तथा विभिन्न कारीगरों को ऋण पत्र प्रदान किये।
इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम के स्वच्छता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह स्वच्छता अभियान 02 अक्टूबर, 2024 तक निरन्तर चलेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गोदौलिया में स्वच्छता वॉलेंटियर्स को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय, कबीर चौरा में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी तथा फल भेंट किये।
मुख्यमंत्री जी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर तथा श्री काल भैरव मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए 74 किलोग्राम के विशाल लड्डू को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया। उन्होंने हरिहरपुर में निर्माणाधीन शंकर नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। मुख्यमंत्री जी ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज अनन्त चतुर्दशी का पावन पर्व तथा सृष्टि के रचयिता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। आज आधुनिक भारत के शिल्पकार यशस्वी प्रधानमंत्री जी का भी जन्मदिवस है। पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का भव्य निर्माण, काशी की फोरलेन सड़कें, रेल, वॉटर-वे कनेक्टिविटी, घाटों, मठ व मन्दिरों का सौन्दर्यीकरण एक सपना था। उन्होंने कहा कि क्या आज से 10 वर्ष पूर्व कोई प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुम्भ के आयोजन तथा अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बारे में कल्पना कर सकता था। क्या कोई कल्पना कर सकता था कि कश्मीर से धारा 370 हटेगी, भारत की सीमाएं सुरक्षित होंगी,
देश में चार करोड़ गरीबों को एक-एक आवास प्राप्त होगा, 10 करोड़ गरीबों को निःशुल्कशौचालय व 12 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का कनेक्शन प्राप्त होगा, करोड़ों युवाओं को रोजगार तथा 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्राप्त होगा। आज यह सब
सम्भव हुआ है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अगले तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के सामने वर्ष 2047 तक का रोड मैप प्रस्तुत कर दिया है। इतना सब कुछ हो रहा है। देश व प्रदेशवासी प्रफुल्लित हैं। काशी को और भी प्रफुल्लित होना चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री जी संसद में काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री जी अपने संसदीय क्षेत्र को सामान्य सांसद की अपेक्षा अधिक समय देते हैं। प्रधानमंत्री जी ने यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कनेक्टिविटी आदि सुविधाओं की उपलब्धता तथा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए काशी को नए कलेवर के साथ वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को अनेक विजन दिए हैं। डिजिटल इंडिया उनमें से एक है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आज यहां पर आई0आई0टी0 मद्रास के साथ मिलकर ऑपरेशन विद्याशक्ति योजना का शुभारम्भ किया गया है। यह कक्षा 01 से कक्षा 03 तक के बच्चों के लिए अभिनव प्रयास है। प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर यहां के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ भी किया जा रहा है। शिक्षा सभ्य और सुसंस्कृत समाज की आधारशिला है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से नई पीढ़ी तकनीक के साथ जुड़ सकेगी। प्रधानमंत्री जी ने अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। उनकी आकांक्षाओं को उड़ान के लिए पंख दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पी0एम0 विश्वकर्मा योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करती हुई दिखाई दे रही है। हमारे गांव कभी परतंत्र नहीं रहे। इनकी शासन पर निर्भरता न्यूनतम रही है। आज पी0एम0 विश्वकर्मा के माध्यम से हस्तशिल्पियों को सम्मान, प्रशिक्षण, मानदेय तथा टूल किट उपलब्ध कराई जा रही है। व्यवस्थित प्रशिक्षण के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट के साथ उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंक से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। इस काम के लिए भगवान विश्वकर्मा की जयंती से अच्छा अन्य कोई अवसर नहीं हो सकता है। कारपेंटर, राजमिस्त्री, नाई, लोहार, हलवाई, सुनार आदि भगवान विश्वकर्मा के रूप में काम कर रहे हैं। इन सभी के सम्मानजनक जीवन के लिए प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2023 में पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के माध्यम से अभियान प्रारम्भ किया। आज यहां इस योजना के अंतर्गत कारीगरों का सम्मान भी किया गया है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में वर्ष 2014 से पूर्व अराजकता चरम पर थी। देश की सुरक्षा खतरे में थी तथा लोगों में विश्वास का नितान्त अभाव था। देश में अलगाववाद, आतंकवाद, उग्रवाद तथा नक्सलवाद भयावह स्थिति में था। युवा बेरोजगार व भ्रष्टाचार चरम पर था। व्यवसाय अस्त-व्यस्त थे। बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाता था। देश का इंफ्रास्ट्रक्चर अत्यंत खराब था। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी व बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। सरकारें तुष्टीकरण के मार्ग पर
चलकर देश की आस्था से खिलवाड़ करती थीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि काशी की ग्राम पंचायतों के अंतर्गत सभी 694 गांवों में स्वच्छता अभियान नये आयामों को प्राप्त करेगा। वहां सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य भी किया जाएगा। जीवाणु तथा विषाणु जनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। टाइफाइड जैसी बीमारियां अशुद्ध जल पीने से होती हैं। पानी को गर्म करने के पश्चात ठंडा करके पीना चाहिए, इससे टाइफाइड से बचाव किया जा सकता है। मक्खियों तथा मच्छरों से अनेक बीमारियां फैलती हैं। नियमित साफ-सफाई द्वारा इन
बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वाराणसी नगर निगम आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले देश में स्मार्ट सिटी की अवधारणा कल्पना थी। प्रधानमंत्री जी ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का अभियान प्रारम्भ किया है। इसमें प्रदेश के भी 10 शहर सम्मिलित हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के 17 नगर निगम स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे हैं। इसके अन्तर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था तथा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से यातायात व्यवस्था का
संचालन किया जा सकेगा।
ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से कूड़ा कलेक्शन की निगरानी की जा सकेगी। इन सभी कार्यक्रमों के साथ साथ क्यू0आर0 कोड के माध्यम से प्रत्येक घर की निगरानी की जाएगी। इसके अन्तर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक वॉर्ड को चिन्हित किया गया है। टैक्सेशन के कार्य को भी आगे बढ़ाया जाएगा। संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए टैक्सेशन से स्वेच्छा से जुड़ना चाहिए। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान के लिए कार्य करने वाले लोगों को समय पर मानदेय तथा इक्विपमेंट्स प्रदान करना चाहिए। आज वाराणसी नगर निगम ने यह कार्य एक वॉर्ड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। हमारा प्रयास इस कार्य को सम्पूर्ण वाराणसी में समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का होना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वाराणसी नगर निगम कई मामलों में देश के लिए मॉडल है। हमें इसको और मजबूती के साथ आगे ले जाना है। इस कार्य को गति देने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। क्यू0आर0 कोड के माध्यम से निर्धारित टैक्स को चुकाने का कार्य किया जाना चाहिए। नगर निगम की लगभग 2200 दुकानों के किराये का समय से भुगतान करने के लिए पोर्टल विकसित किया जा रहा है। वाराणसी नगर निगम मियावाकी वन के रूप में एक सिटी फॉरेस्ट भी विकसित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी इसकी चर्चा अक्सर की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में करते हैं। इसके लिए निश्चित संख्या में वृक्षारोपण को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। आज प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के साथ-साथ अमृत योजना के अंतर्गत बुनियादी सेवाओं से आच्छादित होने वाले 500 निकायों में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। डी0बी0टी0 के माध्यम से देश में नई क्रांति आयी है। डी0बी0टी0 के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए प्रत्येक लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ से जुड़कर करोड़ों लोगों ने इसे सफलता की ऊंचाई पर पहुंचाया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत एक ही दिन में 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए गए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेड़ प्रकृति को बचाने तथा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक हैं। मनुष्य व जीव-जन्तु पानी तथा भोजन के बिना कुछ दिन तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन वायु के अभाव में ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकते। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छता के प्रति बहुत आग्रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया है। यह हमारे जीवन का हिस्सा तथा राष्ट्रीय मिशन बनना चाहिए।
सार्वजनिक स्थलों, मार्गो तथा आस्था के केन्द्रों पर साफ-सफाई रखें तथा दूसरे लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। स्वच्छ भारत मिशन की सफलता जनता जनार्दन की सहभागिता तथा स्वच्छाग्रहियों के समर्पण पर निर्भर करती है। यदि हम इस कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ाते हैं तथा अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त करते हैं, तो इसका लाभ हम सभी को प्राप्त होगा। उन्हांेने कहा कि वरुणा नदी के किनारे भी वृक्षारोपण का व्यापक कार्यक्रम चलाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शासन की योजनाएं समाज में परिवर्तन लाने के लिए बनाई जाती हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई गई योजनाएं देश को आत्मनिर्भर व विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के अभियान का हिस्सा हैं। हम सभी विकसित भारत की परिकल्पना साकार करने का हिस्सा बनें। स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
source: https://information.up.gov.in

ग्वालियर मंदिर के बाहर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 लोगों की मौत सीएम ने दिए जांच के आदेश, 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
‘बिट्टू तभी क्या क्या करे?’ अजनार नदी के किनारे 20 साल के एक्टिविस्ट ने रखा 2 कूड़ेदान, अगले दिन 1 लापता
पंजाब में रजिस्टर्ड ट्रक के ग्वालियर मंदिर की ओर जाकर पहुंचे हमले को प्रत्यक्षदर्शियों ने याद किया
मुजफ्फरपुर के 28000 से अधिक सरकारी शिक्षकों का वेतन फंसा, दीपावली और छठ पर भुगतान की उम्मीद कम
मुजफ्फरपुर में पहले केवी के लिए दी पांच एकड़ जमीन, फिर निर्माण रोकने पहुंचे कोर्ट, गोशाला सचिव पर जुर्माना
बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग, AI से पढ़ाने और कॉपी जांचने का भी होगा प्रशिक्षण
मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में बाइक टकराई, देवर-भाभी की मौत, दो घायल
‘मेरी शादी में जरूर आइए योगी जी…’ केरल की लड़की ने CM को लिखी 2 पन्नों की चिट्ठी, वजह इमोशनल कर देगी
यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर CEO का बड़ा आदेश, फॉर्म-7 में गलत जानकारी दी तो होगी ये कार्रवाई
अयोध्या की गोसाईगंज सीट से खब्बू तिवारी ने जताई दावेदारी; अभय सिंह को लेकर भी दिया बड़ा बयान
अयोध्या में रामलला के VIP दर्शन होंगे आसान, अब हर रोज जारी होंगे 3500 पास
बलरामपुर में सड़क हादसा… दुर्गा पूजा का वीडियो देख रहे थे लोग, तभी बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत
रोहतक में 4 साल के बच्चे को गाली देने के आरोप में स्कूल के खिलाफ शिकायत ‘झूठी’, पिता गिरफ्तार
श्रीनगर जा रही बस पर पथराव से किया हमला, ढाबा कर्मचारी और यात्री घायल 2 आयोजित
हरियाणा में जम्मू-कश्मीर की बस पर हुए पथराव की घटना को याद करते हुए ड्राइवर ने बताया हमलावरों ने मुझे आतंकी बताया
रेवाड़ी में मसानी बैराज वाटर डायवर्जन परियोजना विवादों में
भाजपा के रिपोर्ट कार्ड पर झूठी प्रतिज्ञाएं, बढ़ते अपराध का फीचर: हुड्डा
मतदाता सूची में नाम फिर से शामिल कराने के लिए मतदाता फॉर्म 6 भर सकते हैं: चुनाव आयोग ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा
कनॉट प्लेस, जनपथ के व्यापारियों को उम्मीद है कि सप्ताहांत में भीड़ उत्सव के उत्साह लाएगी
दिल्ली हाफ मैराथन पुरुष दौड़: 29 वर्षीय चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता, अलेमू ने महिलाओं का ताज जीता
दिल्ली के नरेला में दाल भंडारण गोदाम में लगी भीषण आग, गाड़ियां गाड़ियां गाड़ियां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
दास, रांका के बाहर होने के बाद फिर से रणनीति बनाएंगे: सीजेपी के अभिजीत दीपक ने कहा आंदोलन जारी रखने का संकल्प
कम चरण, कम भीड़: अमृतसर की रामलीला परंपरा पर पड़ता है पर्दा
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: जालंधर में भावनात्मक रूप से घर वापसी के लिए बेताब हैं पंजाब के हॉकी स्टार
ड्रग्स की कार्रवाई तेज, मोगा केमिस्ट के दो लाइसेंस रद्द
झोटा की हत्या के 4 दिन बाद, आप विधायक विजय सिंगला ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा
ड्रग्स पर कार्रवाई: फरीदकोट जेल में 200 पुलिसकर्मियों ने की औचक छापेमारी, 14 हॉटस्पॉट को निशाना बनाया
टोरंटो कॉन्सर्ट में छोटा सिद्धू के ‘बंदूक के इशारों’ को लेकर मूसेवाला के माता-पिता के खिलाफ शिकायत
पंजाब में रजिस्टर्ड ट्रक के ग्वालियर मंदिर की ओर जाकर पहुंचे हमले को प्रत्यक्षदर्शियों ने याद किया
पंजाब सरकार ने तीन जिलों में अवैध खनन पर कार्रवाई की
20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे अमित शाह, झोटा, गुलजार सिंह परिवार से मुलाकात की संभावना
दिल्ली और लुधियाना के हलवारा के बीच फ्लाईंग? ये है एयर इंडिया की विंटर फ्लाइट शेड्यूल
यूपी में कब होगा पंचायत चुनाव? ओपी राजभर ने कहा- पिछड़ा वर्ग आयोग रिपोर्ट दे, हम चुनाव कराने को तैयार
Survey: यूपी में अभी चुनाव हुए तो BJP-SP में किसे मिलेगी बढ़त, मुख्यमंत्री की रेस में कौन पहली पसंद?
सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने के बाद मुस्कान ने जेल से बताया अपना अगला प्लान, अब उठाएगी ये कदम!
फिरोजाबाद में गर्म खीर गिरने से एक ही परिवार के 10 लोग झुलसे, नवरात्रि के भंडारे में जाते वक्त पलटा ई-रिक्शा
बिहार में धान खरीद की तारीखें घोषित, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा ₹2461 प्रति क्विंटल का रेट
लखीसराय के घोसैठ में पहली बार रावण दहन, 55 फीट का रावण और 50-50 फीट के कुंभकर्ण-मेघनाद बनेंगे आकर्षण
STET 2026: इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
पढ़ाई से परीक्षा तक सब होगा हाईटेक, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में जल्द लागू होगी AI नीति
बैंक घोटाले में सीबीआई अदालत ने आईएएस अधिकारी को जमानत देने से किया इनकार
जनवरी में पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे होगा टोल फ्री
अवैध पीजी गुरुग्राम के पुराने सेक्टरों से वरिष्ठ नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं
रोहतक पीजीआईएमएस के निदेशक को फिर से नियुक्त करने पर हाईकोर्ट का रोका
गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिस्टर-सिटी समझौता: हरियाणा की नजरें यूरोपीय बदलाव पर
आप नेताओं ने 270 फुट के तिरंगे के साथ राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया
मालवीय नगर होटल अग्निकांड: दिल्ली हाईकोर्ट ने मालिक की अंतरिम जमानत 6 हफ्ते के लिए बढ़ाई
सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में सीईसी विरोधी नारे और मोदी समर्थक नारे, हिरासत में लिए गए
नेहा बोरा की रिहाई, अभिजीत दीपक को तिरंगे मार्च में हिरासत में लिए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा पेश
बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी (98) को सीने में संक्रमण के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए आप के विधायक, विधायक गियासपुरा के बयान को किया खारिज
केंद्र पंजाब को निशाना बना रहा है, मादक पदार्थों की समस्या इतनी गंभीर नहीं : मान
उच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद खाद्य मेले में शामिल होने के लिए मान आज फ्रांस रवाना
गृह मंत्रालय ने पंजाब में नशीली दवाओं से होने वाली मौतों पर रिपोर्ट मांगी
पंजाब, कनाडा में मोहाली के इमिग्रेशन कंसल्टेंट को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन पोस्ट को लेकर 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज
अमृतसरी कुलचा जीआई टैग चाहता है
लुधियाना के नौसिखिया गायक ने इसे बड़ा बनाया, नेटफ्लिक्स प्रतियोगिता में डेब्यू किया
ईडी की तलाशी को लेकर आप नेता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया
बटाला में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या
मुजफ्फरपुर की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, घरेलू सिलेंडर फटने से हादसा; बुझाने में मालिक झुलसा
Patna Traffic Alert: दुर्गा पूजा घूमने या ट्रेन पकड़ने जाना है? घर से निकलने से पहले देख लें पटना का रूट
मुंगेर के कल्याणपुर में 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, साहेबगंज-दानापुर, कविगुरु और गया-हावड़ा का शेड्यूल जारी
Delhi-Patna Vande Bharat: आज से दौड़ने लगी वंदे भारत स्पेशल, दिवाली-छठ पर घर लौटना आसान; आरा-बक्सर में भी ठहराव
अध्ययन ने मानसून के उतार-चढ़ाव, आपदा जोखिम पर नई रोशनी डाली
मेरठ में पति की हत्या करने वाली महिला और प्रेमी को फांसी की सजा, सांप को लीपापोती के तौर पर बिस्तर पर छोड़ दिया
मेरठ कोर्ट में फांसी की सजा सुनते ही मुस्कान और साहिल ने एक दूसरे को देख क्या किया?
प्रयागराज में वकील सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद को लेकर हुई ये वारदात
सीएम नायब सैनी ने हरियाणा को स्वीडन के निवेशकों से कहा
पंचकूला में वाहन मालिकों को नंबर प्लेट लगाने का 31 अक्टूबर तक का समय
हरियाणा में ताजा बारिश से धान की खरीद रुकी, किसानों ने मुआवजे और नमी में ढील देने की मांग की
खरीद में देरी, कम कीमतें किसानों को संकट में डाल रही हैं: इनेलो नेता संपत सिंह
एफएसएसएआई ने स्वच्छता में खामियों के लिए रैडिसन ब्लू दिल्ली ऑपरेटर को नोटिस जारी किया लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी
सीईसी विरोधी प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई
तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने दीपके के घर पर चढ़ा, उनसे विरोध वापस लेने को कहा
‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन के लिए जा रहे अभिजीत दीपक और नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया
केजरीवाल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘आप लोग अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं’
नंगल युवक की हत्या, गिरोह की रंजिश की आशंका
पीएमएलए मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज
पंजाब के गांव में दिलजीत दोसांझ के घर के पास खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला के बोहेमिया पर बने नए गाने ‘काली हुडी’ को 2 घंटे में 7 लाख से पार देखा गया
परविंदर झोटा हत्याकांड: 19 अक्टूबर को आप नेताओं के आवासों और दफ्तरों का घेराव करेगी एक्शन कमेटी
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए
चन्नी ने रोपड़ में अवैध रेत खनन का आरोप, रात में टिपर ट्रक में साइट पर पहुंचे
नवरात्रि के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,834 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए
सीएम फेलो विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और मूल्यांकन को सुदृढ़ करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हेड कांस्टेबल और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली
सुपौल में NH-27 पर बन रहा बिहार का पहला मोटेल; पटना-पूर्णिया रूट पर यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के बगहा में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी कर शराब तस्कर को छुड़ाया; 5 पुलिसकर्मी घायल
पप्पू यादव की पटना कोर्ट में पेशी, सरेंडर के बाद मिली जमानत; 2020 के प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
आधी रात भागलपुर की सड़कों पर उतरीं मेयर, बंद स्ट्रीट लाइट देख भड़कीं; 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम
आईएएस छोड़ने के कुछ दिनों बाद दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की
आलू की करी परोसने के बाद युवक ने पत्नी को पत्थर से मारा, चाटा
लखनऊ कैफे मालिक की मौत: नेपाल बॉर्डर के पास मिली लिव-इन पार्टनर की एसयूवी, तलाश तेज
राजनाथ सिंह ने अनुसंधान, नवाचार के लिए आईआईटी कानपुर के 1 अरब डॉलर के अभियान की शुरुआत की
यूपी में पंचायत चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट ने आयोग को दिया निर्देश
गुरुग्राम में मुठभेड़ में वांछित गौ तस्कर और एटीएम चोर ढेर
गुरुग्राम नगर निगम अगले साल जनवरी तक 94 नलकूपों को बंद कर देगा
हरियाणा में छह साल में बाल शोषण की तीन गुना से अधिक शिकायतें : आरटीआई
हरियाणा में 5 दिन में दूसरी बार भारी बारिश से धान प्रभावित