मत्स्य पालन विभाग कल कृषि भवन, नई दिल्ली में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह” का आयोजन करेगा
सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता का उत्सव मनाने के लिए 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया है। इसी दिन विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग हुई तथा प्रज्ञान रोवर को दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह पर तैनात किया गया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत को अंतरिक्ष में विजय पताका फहराने वाले देशों के एक विशिष्ट समूह में शामिल करती है, इस उपलब्धि के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास ऐसा चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस उपलब्धि का महोत्सव जुलाई और अगस्त 2024 के दौरान पूरे देश में मनाया जा रहा है, इसका लक्ष्य अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को सम्मिलित करना और प्रेरणा प्रदान करना है।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह कल सुबह 10 बजे कृषि भवन, नई दिल्ली में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह” के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन, मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में मत्स्य पालन विभाग डॉ. अभिलक्ष लिखी के मार्गदर्शन में तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में “मत्स्य पालन क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग”पर सेमिनार और प्रदर्शनों की श्रृंखला आयोजित कर रहा है। ये सेमिनार और प्रदर्शन 18 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें मत्स्य पालन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी– एक सिंहावलोकन, समुद्री क्षेत्र के लिए संचार और नेविगेशन प्रणाली, अंतरिक्ष-आधारित अवलोकन और मत्स्य पालन क्षेत्र में सुधार पर इसके प्रभाव जैसे विषय शामिल हैं।
अंतरिक्ष विभाग, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस), न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और मछुआरे, सागर मित्र, फिश फार्मर प्रोडक्ट ऑरगाइजेशन (एफएफपीओ), मत्स्य सहकारी समितियां, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) मत्स्य अनुसंधान संस्थान, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र मत्स्य विभाग, मत्स्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र सहित अन्य हितधारक हाइब्रिड मोड में भाग लेंगे।
भारतीय मत्स्य पालन क्षेत्र राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका, रोजगार और आर्थिक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 8,118 किलोमीटर तक फैली एक विस्तृत तटरेखा, 2.02 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैले एक विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और प्रचुर अंतर्देशीय जल संसाधनों के साथ, भारत एक समृद्ध मत्स्य पालन इको-सिस्टम का प्रतिनिधित्व करता है।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां भारतीय समुद्री मत्स्य प्रबंधन और विकास में महत्वपूर्ण रूप में विस्तार कर सकती हैं। सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग, पृथ्वी अवलोकन, सैटेलाइट आधारित नेविगेशन सिस्टम और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस), सैटेलाइट कम्युनिकेशन, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि जैसी कुछ तकनीक ने इस क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव किए हैं। सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग संभावित मछली पकड़ने के मैदानों की पहचान करने और महासागर की तरंगों को समझने के लिए फाइटोप्लांकटन ब्लूम, तलछट और प्रदूषकों का पता लगाने के लिए महासागर के रंग, क्लोरोफिल सामग्री और समुद्र की सतह के तापमान पर नजर रखने के लिए ओशन-सैट और इनसैट जैसे उपग्रहों का उपयोग करता है। पृथ्वी अवलोकन मछली पकड़ने के संचालन को अनुकूलित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्री धाराओं, तरंगों और मौसम के खतरों की निगरानी के लिए इनसैट, ओशन-सैट, सिंथेटिक अपर्चर रडार प्रणाली आदि जैसे उपग्रहों का लाभ उठाते हैं। सैटेलाइट आधारित नेविगेशन सिस्टम और भू-वैज्ञानी सूचना तंत्र (जीआईएस) भारतीय नक्षत्र (नाविक) के साथ नेविगेशन का उपयोग करता है जो मछली पकड़ने के जहाजों के लिए ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम ट्रैकिंग और समुद्री जलचर मछली पकड़ने के क्षेत्र और संरक्षित क्षेत्रों को पहचानने के लिए जीआईएस मैपिंग सक्षम करता है। ये उन्नत प्रणालियां उपग्रह निगरानी के माध्यम से समुद्र में दक्षता और सुरक्षा को बढ़ाती हैं जो अवैध गतिविधियों का पता लगाती हैं, एक्वा मैपिंग का समर्थन करती हैं और आपदा चेतावनी देती हैं। इसके अतिरिक्त, इमेज सेंसिंग और एक्वा ज़ोनिंग जैसी प्रौद्योगिकियां प्रभावी मत्स्य प्रबंधन के लिए सटीक उपकरण प्रदान करती हैं।
संभावित मत्स्य पालन क्षेत्र (पीएफजेड) दिशा-निर्देशों ने समुद्री मत्स्य पालन क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है। ओशन-सैट उपग्रह से महासागर कलर मॉनिटर डेटा प्राप्त करके, मछली एकत्रीकरण के संभावित झुंडों की पहचान की जाती है और मछुआरों को जानकारी दी जाती है। संभावित मत्स्य पालन क्षेत्र के इन दिशा-निर्देशों ने भारत की अनुमानित समुद्री मत्स्य पालन क्षमता को 2014 में 3.49 लाख टन से बढ़ाकर 2023 में 5.31 लाख टन के उल्लेखनीय मानक तक पहुंचा दिया है। इसने मछुआरों को बेहतर पकड़ का पता लगाने और कुशलतापूर्वक मछली पकड़ने की प्रणाली में सक्षम बनाया है। इस कारण मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़न के लिए कम समय रहना पड़ता है र कम प्रयासों में ही वे मछली पकड़ने का लाभ उठा पाते हैं।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत सरकार का मत्स्य पालन विभाग निगरानी और चौकसी के माध्यम से इन तकनीकी प्रगति का समर्थन करता है। इस सहायता में संचार और ट्रैकिंग उपकरणों जैसे कि बहुत उच्च आवृत्ति (वीएचएफ) रेडियो, संकट चेतावनी ट्रांसमीटर (डीएटी), और मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए ट्रांसपोंडर का प्रावधान शामिल है, जिसमें नेविगेशन विद इंडियन कंस्टेलेशन (एनएवीआईसी) सक्षम ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस), स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस), और संभावित मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों (पीएफजेड) की जानकारी जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार के मत्स्य विभाग ने निगरानी, नियंत्रण और चौकसी के लिए समुद्री मछली पकड़ने वाले जहाजों में पोत संचार और सहायता प्रणाली के लिए राष्ट्रीय रोलआउट योजना पर एक परियोजना को स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय रोलआउट योजना में 364 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 9 तटीय राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मशीनीकृत और मोटर चालित जहाजों सहित समुद्री मछली पकड़ने वाले जहाजों पर 1,00,000 ट्रांसपोंडर लगाने की परिकल्पना की गई है।
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
भारत ने पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की, जिसकी कीमत 1-2 रुपये प्रति खुराक है
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रक्त संबंधी लोगों के बीच विवाह कानून लाने पर प्रतिक्रिया मांगी
-
एससी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर एक बार के कार्तिगै दीपम लाइटिंग की अनुमति देता है, सार्वजनिक सभा को रोक देता है
-
तारिक रहमान के ‘मास्टर्स’ बयान पर भारत ने टिप्पणी करने से इनकार किया, बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की
-
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से अतिरिक्त जल छोड़ने के तमिलनाडु के अनुरोधों को खारिज किया
-
EPFO ने व्यवस्थित निकासी योजना को मंजूरी दी, न्यूनतम PF बैलेंस को 10% तक घटाया
-
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी
-
अलविदा कहने गया, अंत में साथ चला गया: UP वंदे भारत में 12 ‘फंसे’, 36,000 रुपये का जुर्माना
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने दिल्ली अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन जारी किया
-
चेन्नई के एक व्यक्ति की दिल्ली में इन्फ्लुएंसर के घर में प्रवेश करने पर पीटा गया और उसकी मौत
-
सोनिया गांधी का नागरिकता पूर्व मतदाता सूची प्रवेश मामला: दिल्ली अदालत ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
-
इतालवी राजनेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया क्लिप्स हटाने की अपील सुनेगा
-
‘थोड़ा हटो, जेम्स बॉन्ड!’ हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि असम के 007 ‘काफी बेहतर’ हैं
-
‘रील निर्माता’ पत्रकारिता की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
क्वाड ‘विश्वसनीय साझेदारी’ है जो समाधान प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान बैठक के मौके पर शिखर सम्मेलन में कहा
-
पनामा ध्वज वाला LPG टैंकर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, होर्मुज मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया
-
कोहरे का मौसम: जम्मू और काठगोदाम को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द
-
बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के दोषियों को जमानत देने पर हैरानी जताई है, कहा कि वह वह न्याय खो रही है जिसके लिए उसने लड़ाई लड़ी थी
-
गडकरी कहते हैं कि परिवहन क्षेत्र वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा है; स्वच्छ ईंधन की ओर बदलाव की मांग
-
कश्मीर आतंकी हमला: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कुलगाम का अख्रां-गांव ‘छावनी’ में बदल गया है
-
अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड नेताओं की बैठक का संकेत दिया
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
चीन की प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका और 8 अन्य देशों ने एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
सीएम के सामने बोलने का मौका नहीं मिलने पर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने जौलजीबी मेले में हंगामा किया
-
भारत को प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता से वैश्विक नवप्रवर्तक की ओर बढ़ना चाहिए: राजनाथ सिंह
-
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
-
सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख 16-19 नवंबर को चेक गणराज्य का दौरा करेंगे
-
192 यात्रियों के साथ गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान लैंडिंग गियर में विफल होने के कारण पुणे लौटा
-
‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से अडाणी, अंबानी को फायदा’ : राहुल गांधी ने तेलंगाना कल्याण कानून की सराहना की
-
कश्मीर में 1,600 किलोग्राम भैंस का मांस जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर नष्ट किया गया
-
बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, फैसला भारत पर निर्भर करता है: रिपोर्ट
-
रसगुल्ले जैसा बम चबाने से सांसद की मौत दोस्त जिसने उसे इसे दिया था बुक किया गया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
वैश्विक आउटेज के बाद 74 देशों में Microsoft सेवाएं ठीक हो गईं
-
भारत-बांग्लादेश राजनयिक वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर होगी: विदेश मंत्रालय
-
जेईई-एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई को होगा। आईआईटी दिल्ली में परीक्षा का आयोजन
-
असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 अन्य घायल
-
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन लाइन पर 3,470 करोड़ रुपये की लागत से किया उद्घाटन
-
दिल्ली के सीवर में फिसला 4 साल का बच्चा, शव के पुर्जे मिले
-
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
-
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमीश शाह और पिया डांडिया मध्यमार्गी न्यू डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल
-
नार्वे के पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस के भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय वीजा अंतिम समय में रद्द
-
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को न्यूयॉर्क वेटरन्स परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया
-
जब प्रणब ने लिखा, ‘सोनिया गांधी के इनकार करने के बाद उम्मीद थी कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा’
-
1977 के चुनाव चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था: सोनिया
-
कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
-
सोनिया ने शाह बानो मामले पर राजीव से सवाल किया, उन्होंने कहा कि वह इससे निष्पक्ष तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं
-
फारस की खाड़ी में मिसाइल की चपेट में आए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर सवार 6 भारतीय नाविक
-
सोनिया ने संस्मरण में बेटे के गोल-मटोल बचपन को याद करते हुए कहा, ‘राहुल, हम सभी के लिए खुशी, खासकर उनकी दादी के लिए खुशी’
-
चुनाव आयोग ने पंजाब और अन्य चुनावी राज्यों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां बढ़ाई
-
सोनिया ने संस्मरण में इंदिरा और संजय की आपातकाल की ज्यादतियों का खुलासा किया, कहा- ‘अगर मैं इस्तीफा देती हूं तो आरएसएस अपना काम कर लेगा’
-
पीएमओ की फाइलें कभी नहीं देखीं: सोनिया ने ‘पीछे की सीट पर चलने वाले ड्राइवर’ के टैग को खारिज किया, कहा- प्रणब-चिदंबरम के बीच मतभेद
-
‘क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?’ प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी पर साधा पलटवार
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर तक 56,000 से अधिक कंप्यूटर होंगे
-
तमिलनाडु में दिवाली पर अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
-
केंद्र ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक बढ़ाया, कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण की अनुमति दी
-
झारखंड के हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
-
रायगंज एनकाउंटर: बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का किया समर्थन, विपक्ष ने उठाए एनकाउंटर कल्चर पर उठाए सवाल
-
केंद्र वित्त वर्ष 2028 के बजट में 100 उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा
-
दिल्ली में इमारत हादसा, मरने वालों की संख्या 7 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
-
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
-
एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की
-
ट्रंप के सहयोगी से जुड़ी लॉबिंग फर्म ने भारत-अमेरिका तक पहुंच की व्यवस्था की
-
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सीआरपीएफ में एडीजी नियुक्त किया गया
-
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2, जीते 35 लाख रुपये
-
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं की गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकती: राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख
-
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
-
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने अपने घर पर हमला किया है। बंगाल के मंत्री ने उड़ाया दावे का मजाक
-
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी है। विभिन्न स्थानों पर शवों को डंप किया
-
भारतीय मूल की अमेरिकी नित्या रमन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार को हराकर लॉस एंजिलिस के मेयर पद पर जीत दर्ज की
-
24 घंटे की समयसीमा हिरासत के क्षण से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
-
झारखंड के खूंटी में ट्रक ने कुचला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
-
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
-
गोवा के कॉलेज ने लंबे समय तक चलने वाली शादियों के लिए 15 दिन का कोर्स शुरू किया
-
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-राजनीति के रिश्ते और मजबूत होते हैं
-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी पर लगाया ‘भारत विरोधी’ फंडिंग का आरोप
-
गिरफ्तारी की 24 घंटे की समयसीमा हिरासत से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
-
2 से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई है: सुप्रीम कोर्ट
-
‘ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे?’ ओपी राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- आइये हो जाये दो-दो हाथ
-
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक्यूआई डेटा से छेड़छाड़ का आरोप, निगरानी स्टेशनों पर पानी के छिड़काव की स्वतंत्र जांच की मांग की
-
ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ में हारे
-
भारतीय मूल की अमेरिकी अमी बेरा ने कैलिफोर्निया से जीता अमेरिकी सदन
-
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती देते हुए कहा, ‘आरएसएस प्रमुख हो सकते हैं जज
-
दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री के फर्जी वीडियो को लेकर प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
-
हशनीन चौहान ने ली बढ़त
-
भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या: आरोपी केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार
-
त्रिपुरा में ग्रामीणों के हमले में बीएसएफ के 3 जवान घायल, 6 गिरफ्तार
-
चक्रवाती तूफान मुरासु ने ओंगोल के पास दस्तक दी; आंध्र प्रदेश में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारी बारिश
-
नेपाल हेलीकॉप्टर की टक्कर में मारे गए भारतीय पर्यटक वसंत कुमार कौन थे?
-
दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का चेहरा, एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को अनुशासनात्मक आधार पर निलंबित किया गया
-
क्यों रेडियो-कॉलर वाले चीते अभी भी घंटों तक अनट्रैक किए जा सकते हैं, कूनो फील्ड डायरेक्टर बताते हैं
-
महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले के सरगना सौरभ चंद्राकर को सीबीआई ने ओमान से प्रत्यर्पित किया
-
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे’
-
वोट चोरी के लिए पीएम मोदी और शाह पर कानूनी कार्रवाई होगी, कानून से बच नहीं पाएंगे : राहुल गांधी
-
नेपाल में फंसे 6 भारतीय पर्यटक, बचाव कार्य जारी
-
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान से की शादी
-
इसरो के जीएसएलवी रॉकेट ने एनवीएस-03 उपग्रह को सफलतापूर्वक ‘निर्दिष्ट’ कक्षा में स्थापित किया, एनएवीआईसी तारामंडल को बहाल किया गया
-
‘छोटा भाई समाज के मिट्टी पाओ’: दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद दीपके ने दिलजीत दोसांझ को दिया जवाब