नमो बुद्धाय!
संस्कृति मंत्री श्रीमान गजेंद्र सिंह शेखावत जी, माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्टर श्री किरण रिजिजू जी, भंते भदंत राहुल बोधी महाथेरो जी, वेनेरेबल चांगचुप छोदैन जी, महासंघ के सभी गणमान्य सदस्य, Excellencies, Diplomatic community के सदस्य, Buddhist Scholars, धम्म के अनुयायी, देवियों और सज्जनों।
आज एक बार फिर मुझे अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। इससे पहले 2021 में कुशीनगर में ऐसा ही आयोजन हुआ था । वहां उस आयोजन में भी मुझे शामिल होने का सौभाग्य मिला था। और ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की जो यात्रा मेरे जन्म के साथ ही शुरू हुई है, वो अनवरत जारी है। मेरा जन्म गुजरात के उस वडनगर में हुआ, जो एक समय बौद्ध धर्म का महान केंद्र हुआ करता था। उन्हीं प्रेरणाओं को जीते-जीते मुझे बुद्ध के धम्म और शिक्षाओं के प्रसार के इतने सारे अनुभव मिल रहे हैं।
पिछले 10 वर्षों में, भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ-स्थानों से लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों तक नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वैशाख समारोह तक….मुझे कितने ही पवित्र आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला है। मैं मानता हूँ, संघ और साधकों का ये संग, ये भगवान बुद्ध की कृपा का ही परिणाम है। मैं आज अभिधम्म दिवस के इस अवसर पर भी आप सभी को, और भगवान बुद्ध के सभी अनुयायियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ देता हूँ। आज शरद पूर्णिमा का पवित्र पर्व भी है। आज ही, भारतीय चेतना के महान ऋषि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती भी है। मैं समस्त देशवासियों को शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती की भी बधाई देता हूं।
आदरणीय साथियों,
इस वर्ष अभिधम्म दिवस के आयोजन के एक साथ, एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जुड़ी है। भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएँ…जिस पाली भाषा में ये विरासत विश्व को मिली हैं, इसी महीने भारत सरकार ने उसे क्लासिकल लैंग्वेज, शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। और इसलिए, आज ये अवसर और भी खास हो जाता है। पाली भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का ये दर्जा, शास्त्रीय भाषा का ये दर्जा, पाली भाषा का ये सम्मान…भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है। आप सभी जानते हैं, अभिधम्म धम्म के निहित है। धम्म को, उसके मूल भाव को समझने के लिए पाली भाषा का ज्ञान आवश्यक है। धम्म यानी, बुद्ध के संदेश, बुद्ध के सिद्धान्त…धम्म यानी, मानव के अस्तित्व से जुड़े सवालों का समाधान…धम्म यानी, मानव मात्र के लिए शांति का मार्ग…धम्म यानी, बुद्ध की सर्वकालिक शिक्षाएँ…..और, धम्म यानी, समूची मानवता के कल्याण का अटल आश्वासन! पूरा विश्व भगवान बुद्ध के धम्म से प्रकाश लेता रहा है।
लेकिन साथियों,
दुर्भाग्य से, पाली जैसी प्राचीन भाषा, जिसमें भगवान बुद्ध की मूल वाणी है, वो आज सामान्य प्रयोग में नहीं है। भाषा केवल संवाद का माध्यम भर नहीं होती! भाषा सभ्यता और संस्कृति की आत्मा होती है। हर भाषा से उसके मूल भाव जुड़े होते हैं। इसलिए, भगवान बुद्ध की वाणी को उसके मूल भाव के साथ जीवंत रखने के लिए पाली को जीवंत रखना, ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने बड़ी नम्रता पूर्वक ये ज़िम्मेदारी निभाई है। भगवान बुद्ध के करोड़ों अनुयायियों को, उनकी लाखों भिक्षुकों की अपेक्षा को पूरा करने का हमारा नम्र प्रयास है। मैं इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भी आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
आदरणीय साथियों,
भाषा, साहित्य, कला, आध्यात्म…,किसी भी राष्ट्र की ये धरोहरें उसके अस्तित्व को परिभाषित करती हैं। इसीलिए, आप देखिए, दुनिया के किसी भी देश में कहीं कुछ सौ साल पुरानी चीज मिल भी होती है तो उसे पूरी दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करता है। हर राष्ट्र अपनी हेरिटेज को अपनी पहचान के साथ जोड़ता है। लेकिन दुर्भाग्य से, भारत इस दिशा में काफी पीछे छूट गया था। आज़ादी के पहले भारत की पहचान मिटाने में लगे आक्रमणकारी….और आज़ादी के बाद गुलामी की मानसिकता के शिकार लोग…भारत में एक ऐसे ecosystem का कब्जा हो गया था जिसने हमें उल्टी दिशा में धकेलने के लिए काम किया। जो बुद्ध भारत की आत्मा में बसे हैं…आज़ादी के समय बुद्ध के जिन प्रतीकों को भारत के प्रतीक चिन्हों के तौर पर अंगीकार किया गया….बाद के दशकों में उन्हीं बुद्ध को भूलते चले गए। पाली भाषा को सही स्थान मिलने में 7 दशक ऐसे ही नहीं लगे।
लेकिन साथियों,
देश अब उस हीनभावना से मुक्त होकर आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मगौरव के साथ आगे बढ़ रहा है, देश इसकी बदौलत बड़े फैसले कर रहा है। इसीलिए, आज एक ओर पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा, क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा मिलता है, तो साथ ही यही सम्मान मराठी भाषा को भी मिलता है। और देखिए कितना बड़ा सुभग संयोग है कि बाबा साहेब आंबेडकर से भी ये सुखद रूप से जुड़ जाता है। बौद्ध धर्म के महान अनुयायी हमारे बाबा साहब आंबेडकर….पाली में उनकी धम्म दीक्षा हुई थी, और वो स्वयं उनकी मातृभाषा मराठी थी। इसी तरह, हमने बांग्ला, असमिया और प्राकृत भाषा को भी शास्त्रीय भाषा, क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया है।
साथियों,
भारत की ये भाषाएँ ही हमारी विविधता को पोषित करती हैं। अतीत में, हमारी हर भाषा ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। आज देश ने जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनाई है, वो भी इन भाषाओं के संरक्षण का माध्यम बन रही है। देश के युवाओं को जब से मातृभाषा में पढ़ाई का विकल्प मिला है, मातृभाषाएं और ज्यादा मजबूत हो रही हैं।
साथियों,
हमने अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए लालकिले से ‘पंच प्राण’ का विज़न देश के सामने रखा है। पंच प्राण यानी- विकसित भारत का निर्माण! गुलामी की मानसिकता से मुक्ति! देश की एकता! कर्तव्यों का पालन! और अपनी विरासत पर गर्व! इसीलिए, आज भारत, तेज़ विकास और समृद्ध विरासत के दोनों संकल्पों को एक साथ सिद्ध करने में जुटा हुआ है। भगवान बुद्ध से जुड़ी विरासत का संरक्षण इस अभियान की प्राथमिकता है। आप देखिए, हम भारत और नेपाल में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को बुद्ध सर्किट के रूप में विकसित कर रहे हैं। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शुरू किया गया है। लुम्बिनी में India International Centre for Buddhist Culture and Heritage का निर्माण हो रहा है। लुम्बिनी में ही Buddhist University में हमने डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर Chair for Buddhist Studies की स्थापना भी की है। बोधगया, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, सांची, सतना और रीवा जैसे कई स्थानों पर कितने ही development projects चल रहे हैं। तीन दिन बाद 20 अक्टूबर को मैं वाराणसी जा रहा हूं…जहां सारनाथ में हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। हम नए निर्माण के साथ-साथ अपने अतीत को भी सुरक्षित कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हम 600 से ज्यादा प्राचीन धरोहरों, कलाकृतियों और अवशेषों को दुनिया के अलग-अलग देशों से वापस भारत लाए हैं, 600 से ज्यादा । और इनमें से कई अवशेष बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। यानि बुद्ध की विरासत के पुनर्जागरण में, भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता को नए सिरे से प्रस्तुत कर रहा है।
आदरणीय साथियों,
भारत की बुद्ध में आस्था, केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता की सेवा का मार्ग है। दुनिया के देश, जो भी बुद्ध को जानने और मानने वाले लोग हैं, उन्हें हम इस मिशन में एक साथ ला रहे हैं। मुझे खुशी है, दुनिया के कई देशों में इस दिशा में सार्थक प्रयास भी किए जा रहे हैं। म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड समेत कई देशों में पाली भाषा में टीकाएं संकलित की जा रही हैं। भारत में भी हम ऐसे प्रयासों को तेज कर रहे हैं। पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ हम पाली को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल आर्काइव्स और ऐप्स के जरिए भी प्रमोट करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। भगवान बुद्ध को लेकर मैंने पहले भी कहा है- “बुद्ध बोध भी हैं, और बुद्ध शोध भी हैं”। इसलिए, हम भगवान बुद्ध को जानने के लिए आंतरिक और अकैडमिक, दोनों तरह की रिसर्च पर जोर दे रहे हैं। और मुझे खुशी है कि इसमें हमारे संघ, हमारे बौद्ध संस्थान, हमारे भिक्षुकगण इस दिशा में युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
आदरणीय साथियों,
21वीं सदी का ये समय….आज विश्व की geopolitical परिस्थिति…आज एक बार फिर विश्व कई अस्थिरताओं और आशंकाओं से घिरा है। ऐसे में, बुद्ध न केवल प्रासंगिक हैं, बल्कि अपरिहार्य भी बन चुके हैं। मैंने एक बार यूनाइटेड नेशन्स में कहा था- भारत ने विश्व को युद्ध नहीं, बुद्ध दिये हैं। और आज मैं बड़े विश्वास से कहता हूँ- पूरे विश्व को युद्ध में नहीं, बुद्ध में ही समाधान मिलेंगे। मैं आज अभिधम्म पर्व पर पूरे विश्व का आवाहन करता हूं- बुद्ध से सीखिए…युद्ध को दूर करिए…शांति का पथ प्रशस्त करिए…क्योंकि, बुद्ध कहते हैं- “नत्थि-संति-परम-सुखं”। अथवा अर्थात्, शांति से बड़ा कोई सुख नहीं है। भगवान बुद्ध कहते हैं-
“नही वेरेन वैरानि सम्मन्तीध कुदाचनम्
अवेरेन च सम्मन्ति एस धम्मो सनन्ततो”
वैर से वैर, दुश्मनी से दुश्मनी शांत नहीं होती। वैर अवैर से, मानवीय उदारता से खत्म होता है। बुद्ध कहते हैं- “भवतु-सब्ब-मंगलम्” ।। यानी, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो- यही बुद्ध का संदेश है, यही मानवता का पथ है।
आदरणीय साथियों,
2047 तक के ये 25 वर्ष का कार्यकाल, इस 25 वर्ष को अमृतकाल की पहचान दी है। अमृतकाल का ये समय भारत के उत्कर्ष का होगा। ये विकसित भारत के निर्माण का कालखंड होगा। भारत ने अपने विकास का जो रोडमैप बनाया है, उसमें भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ हमारा पथप्रदर्शन करेंगी। ये बुद्ध की धरती पर ही संभव है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी आबादी संसाधनों के उपयोग को लेकर सजग है। आप देखिए, आज क्लाइमेट चेंज के रूप में इतना बड़ा संकट दुनिया के सामने है। भारत इन चुनौतियों के लिए न केवल खुद समाधान तलाश रहा है, बल्कि उन्हें विश्व के साथ साझा भी कर रहा है। हमने दुनिया के कई देशों को साथ जोड़कर मिशन LiFE शुरू किया है। भगवान बुद्ध कहते थे- “अत्तान मेव पठमन्// पति रूपे निवेसये”।। अर्थात्, हमें किसी भी अच्छाई की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। बुद्ध की यही शिक्षा मिशन LiFE के केंद्र में है। यानी, sustainable future का रास्ता हर व्यक्ति की sustainable lifestyle से निकलेगा।
भारत ने जब दुनिया को इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसा मंच दिया….भारत ने जब जी-20 की अपनी अध्यक्षता में Global Biofuel Alliance का गठन किया…भारत ने जब One Sun, One World, One Grid का विजन दिया…तो उसमें बुद्ध के विचारों का ही प्रतिबिंब दिखता है। हमारा हर प्रयास दुनिया के लिए sustainable future को सुनिश्चित कर रहा है। India-Middle East- Europe Economic corridor हो, हमारा ग्रीन हाइड्रोजन मिशन हो, भारतीय रेलवे को 2030 तक नेट जीरो करने का लक्ष्य हो, पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ाकर 20 परसेंट तक करना हो…ऐसे कई तरीकों से हम इस धरती की रक्षा का अपना मजबूत इरादा दिखा रहे हैं, जता रहे हैं।
साथियों,
हमारी सरकार के कितने ही निर्णय, बुद्ध, धम्म और संघ से प्रेरित रहे हैं। आज दुनिया में जहां भी संकट की स्थिति होती है, वहां भारत first responder के रूप में मौजूद रहता है। यह बुद्ध के करुणा के सिद्धांत का ही विस्तार है। चाहे तुर्किए में भूकंप हो, श्रीलंका में आर्थिक संकट की स्थिति हो, कोविड जैसी महामारी के हालात हों, भारत ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है। विश्वबंधु के रूप में भारत सबको साथ लेकर चल रहा है। आज योग हो या मिलेट्स से जुड़ा अभियान, आयुर्वेद हो या नैचुरल फार्मिंग से जुड़ा अभियान, हमारे ऐसे प्रयासों के पीछे भगवान बुद्ध की भी प्रेरणा है।
आदरणीय साथियों,
विकसित होने की तरफ बढ़ रहा भारत, अपनी जड़ों को भी मजबूत कर रहा है। हमारा प्रयास है कि भारत का युवा, साइंस और टेक्नॉलॉजी में विश्व का नेतृत्व करे। और साथ ही, हमारा युवा, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों पर भी गर्व करे। इन प्रयासों में बौद्ध धर्म की शिक्षाएं हमारी बड़ी मार्गदर्शक हैं। मुझे भरोसा है, हमारे संतों और भिक्षुकों के मार्गदर्शन से, भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से हम सब साथ मिलकर निरंतर आगे बढ़ेंगे।
मैं आज के इस पवित्र दिवस पर, इस आयोजन के लिए आप सभी को एक बार फिर अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। और पाली भाषा शास्त्रीय भाषा बनने के गौरव के पल, गौरव के साथ-साथ उस भाषा के संरक्षण, संवर्धन के लिए हम सबकी एक सामूहिक जिम्मेवारी भी बनती है, उस संकल्प को हम लें, उसे पूरा करने का प्रयास करें, ये ही अपेक्षाओं के साथ मैं फिर एक बार आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
नमो बुद्धाय!
source: https://pib.gov.in

चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ट्रंप ने एच-1बी शुल्क पर 1 लाख डॉलर की रोक एक और साल के लिए बढ़ाई
सीएमआरएल रिश्वतखोरी: केरल सरकार ने पूर्व सीएम पिनाराई और बेटी वीना के खिलाफ मामला दर्ज करने के ईडी के अनुरोध पर अटॉर्नी जनरल की राय ली
गुजरात के शख्स ने 5 साल की बेटी की हत्या, फ्रिज में रखा शव आर्थिक संकट से आत्महत्या से मौत
तृणमूल कांग्रेस का नाम फ्रीज करना, चुनाव चिन्ह सीईसी का पीएम मोदी को ‘जन्मदिन का तोहफा’ : कांग्रेस
6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के धड़े को मिले नाम और चुनाव चिह्न
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी के खेमे को झटका, प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
लोकतंत्र के लिए काला दिन: टीएमसी नंदीग्राम उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता ने भाजपा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना कांग्रेस का समर्थन करने के लिए
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
बेंगलुरू में युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, चाकू से हमला
केंद्र ने NEET-SS कटऑफ को घटाकर 30% करने पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सहमति व्यक्त की
बाजरा की रोटियां, 480 वर्ग फुट का घर, साझा जल स्रोत: बचपन की यादें जिन्होंने पीएम मोदी को आकार दिया
मणिपुर जातीय हिंसा: राहत शिविरों में हुई मौतों से सुप्रीम कोर्ट स्तब्ध, मुख्य सचिव से पूछा जवाब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया
11 रुपये के आईवी इन्फ्यूजन सेट का बिल 325 रुपये: महाराष्ट्र के ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के प्रमुख ने मेडिकल डिवाइस मार्कअप को हरी झंडी दिखाई
पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया
भारत-पाकिस्तान सैन्य घटनाएं जो पिछले 3 दशकों में लगभग बढ़ी हैं
अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज विदेश मंत्रालय ने शीर्ष राजनयिक को तलब किया
एलएसी पर चीनी बलों की छंटनी का ‘आंशिक’ कदम, 50,000 अभी भी तैनात
3 विदेशी नागरिकों ने बिना इमिग्रेशन मंजूरी के अमृतसर-दिल्ली-म्यूनिख उड़ाया, उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को नोटिस दिया
खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हुई, आरबीआई ने तीसरे महीने के लक्ष्य को पार किया
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल-1 पूरी तरह से जुड़ी हुई है
3 इटालियंस ने आप्रवासन को कैसे बायपास किया? नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया पर 9 सवाल पूछे
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या से उठी अवैध आव्रजन का मुद्दा
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख में 18,500 फीट की ऊंचाई से चार एनसीसी महिला कैडेटों को निकाला
ब्रिटेन में टेम्स नदी पर आयोजित पहली गंगा आरती में हजारों लोग शामिल हुए
मैं ‘दिमागी नक्सली’ हूं: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल
नियमों के बिना दुनिया ट्रैफिक लाइट के बिना चौराहे की तरह है: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शी
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पारंपरिक, पूरक चिकित्सा पर वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाया
बंगाल सरकार ने सर्वे के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को जारी किया कारण बताओ नोटिस