- अंतरिक्ष स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए 1,000 करोड़रुपये केवेंचरकैपिटलफंडको शुरू करने से लेकरजैव-अर्थव्यवस्थाबनानेकेउद्देश्यसेबायोई3 नीतिकीशुरुआततक, मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में जिन प्रमुख पहलों की शुरुआत की है, वे वैश्विक नवाचार मंच पर भारत की भूमिका को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं
- चंद्रयान-3 मिशन जैसी उपलब्धियों से वैश्विक मान्यता मिली;
- भारत की विज्ञान और प्रौद्योगिकी महत्वाकांक्षाएं नई ऊंचाइयों पर पहुंचीं: डॉ. जितेंद्र सिंह ने परिवर्तनकारी पहलों का विवरण दिया
मीडिया के साथ एक दूरदर्शी विचार-विमर्श में, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए सरकार के साहसिक और रणनीतिक विजन को सामने रखा और कहा कि मोदी 3.0 के‘‘विज्ञान को बढ़ावा’’ देने का लक्ष्य‘‘विकसित भारत’’ को साकार करना है।
मंत्री महोदय ने कहा कि अंतरिक्ष स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपयेकेवेंचरकैपिटलफंडकोशुरू करनेसेलेकरजैव-अर्थव्यवस्था बनानेकेउद्देश्यसेबायोई3 नीतिशुरूकरनेतक, मोदी सरकार की अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में की गई प्रमुख पहलें, वैश्विक नवाचार मंच पर भारत की भूमिका को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये पहलें न केवल भारत की वैज्ञानिक क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि ये एक स्थायी, आत्म-निर्भर अर्थव्यवस्था में भी योगदान देती हैं, जो उद्योग और संसाधनों में वैश्विक बदलावों का सामना कर सकती है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुरुआत करते हुए इस बात पर बलदिया कि भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रमुख सुधारों को किस गति से अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में हमने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में परिवर्तनकारी बदलावों के लिए आधार तैयार किया है।’’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का विजन अंतरिक्ष अन्वेषण, जैव प्रौद्योगिकी और मौसम विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व को सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक, अनूठी पहलों को प्राथमिकता देता है।
डॉ. जितेंद्र सिंह की बातचीत का एक मुख्य आकर्षण अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए विशेष रूप से 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड की घोषणा थी। कैबिनेट द्वारा स्वीकृत यह कोष भारत के लगभग 300 अंतरिक्ष स्टार्टअप के बढ़ते आधार का लाभ उठाने की व्यापक योजना का एक हिस्सा है। निजी खिलाड़ियों के लिए इस क्षेत्र को खोलने के सरकार के निर्णय के बाद,कुछ ही वर्षों में भारत ने अपने अंतरिक्ष इकोसिस्टम में उल्लेखनीय बदलाव देखा है।
डॉ. सिंह के अनुसार, इस निर्णय ने भारत की क्षमता को सामने लाने में मदद की है, जिसनेइसे एकल-अंकीय स्टार्टअप उपस्थिति से वर्तमान में सैकड़ों अंतरिक्ष प्रौद्योगिकीकंपनियों वाले इकोसिस्टम में तब्दील कर दिया है।
डॉ. सिंह ने चंद्रयान-3 मिशन जैसी उपलब्धियों से भारत को मिली वैश्विक मान्यता का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था हमारे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ उन्होंने गगनयान मिशन पर भी प्रकाशडाला, भारत केइस पहले मानव चालक दल वाले अंतरिक्ष मिशन को निर्धारित कर लिया गया है, जिसमें मानव एस्ट्रोनॉटको अंतरिक्ष में भेजने से पहले अंतिम ड्रेस रिहर्सल के रूप में एक महिला रोबोट परीक्षण उड़ान शामिल होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्रगति केवल अन्य अंतरिक्ष यात्रा करने वाले देशों की श्रेणी में शामिल हो जाना भर नहीं है, बल्कि इसमेंनवाचार, सटीकता और विश्वसनीयता के साथअग्रणी बनने का है।’’
बायो ई3 नीति के साथ, डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘‘जैव-संचालित’’ भविष्य के लिए एक विजन को रेखांकित किया, जिसमें जोर दिया गया कि अगली औद्योगिक क्रांति पारंपरिक विनिर्माण के बजाय जैव-अर्थव्यवस्था पहलों से उत्पन्न होगी। ये नीति, जो पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए जैव-प्रौद्योगिकी को कवर करती है, आयात पर निर्भरता को कम करते हुए संसाधनों में आत्मनिर्भरता लाने के लिए डिज़ाइन की गई है। उन्होंने बताया कि एक प्रमुख उद्देश्य पेट्रोलियम-आधारित संसाधनों से जैव-ईंधन विकल्पों की ओर बदलाव करना है, जिससे अपशिष्ट से ईंधन बनाना और अन्य संधारणीय प्रथाओं को सक्षम बनाया जा सके।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘हिमालय में समृद्ध जैव संसाधन और 7,500 किलोमीटर की तटरेखा सहित हमारे प्राकृतिक संसाधन हमें इस क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए एक अनूठी स्थिति में रखते हैं। हम इन क्षेत्रों की जैव प्रौद्योगिकी क्षमता का दोहन कर रहे हैं, जिससे आर्थिक विकास सुनिश्चित हो रहा है और जो दोनों समावेशी और पर्यावरण की दृष्टि से संधारणीय है।’’
डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन मौसम पर महत्वपूर्ण और नवीनतम जानकारी भी दी, जो श्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य मौसम संबंधी पूर्वानुमानों की सटीकता को बेहतर बनाना है। यह मिशन, जो अंतरिक्ष और आईटी प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करता है, भारत को स्वयं के लिए ही नहीं,बल्कि बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका सहित पड़ोसी देशों को भी वास्तविक समय पर कार्रवाई योग्य मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

मौसम विज्ञान में भारत की विरासत पर विचार करते हुए, उन्होंने स्वीकार किया कि इस क्षेत्र को अभी हाल तक पर्याप्त निवेश प्राप्त करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, हम केवल मौसम का पूर्वानुमान नहीं लगा रहे हैं। हम नागरिकों को मौसम की घटनाओं के निहितार्थों को समझने और उसके अनुसार तैयारी करने में मदद कर रहे हैं।’’ नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-संचालित अनुप्रयोग किसानों और अन्य हितधारकों को हाइपर-लोकल, घंटे-दर-घंटे पूर्वानुमान में सक्षम बनाएंगे, जो विश्वसनीय पूर्वानुमानों पर निर्भर हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बल देकर कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य वैश्विक-मानक पूर्वानुमान प्रदान करना और हमारे कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने वाले पूर्वानुमान मॉडल की ओर बढ़ना है।’’
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के दृष्टिकोण का आधारएक सर्वव्यापी रणनीति है, जिसमें वैज्ञानिक विषय अधिक प्रभावशाली परिणाम देने के लिए एक जगह मिलते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत के व्यापक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस तरह का सहयोग आवश्यक है, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र परिवर्तनकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए एक साथ जुड़कर काम कर रहे हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस संपूर्ण विज्ञान विजन के उदाहरण के रूप में भारत-जर्मनी विज्ञान भागीदारी की ओर इशारा किया। 50,000 से अधिक भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं की मेजबानी करने वाला जर्मनी, अभिनव परियोजनाओं को आगे बढ़ाने वाले भारतीय विद्वानों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी और भारत का सहयोग, विशेष रूप से जैव प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में, हमारी वैज्ञानिक महत्वाकांक्षाओं को मूर्त रूप देने में अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है।’’
डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर जोर देते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया कि सरकार की विज्ञान और प्रौद्योगिकी पहलें आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता में निहित हैं। अंतरिक्ष और जैव प्रौद्योगिकी में रणनीतिक निवेश करके, भारत न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि वो भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक स्थायी लक्ष्यों के साथ भी जुड़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये नीतियां आर्थिक लचीलेपन और जनता की भलाई दोनों को प्रभावित करने वाले क्षेत्रों में अग्रणी बनने की देश की महत्वाकांक्षा को दर्शाती हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि आत्मनिर्भर, वैज्ञानिक रूप से उन्नत भविष्य की ओर भारत की यात्रा प्रत्येक नई नीति, फंड और भागीदारी के साथ तय की जा रही है। ‘‘हमारा लक्ष्य भारत के लिए विज्ञान को उपयोगी बनाना है – हमारी चुनौतियों का समाधान करना, हमारी अर्थव्यवस्था को गति देनातथा यह सुनिश्चित करना है कि हमारे नागरिक हमारे द्वारा किए गए प्रत्येक नवाचार और सफलता से सीधे लाभान्वित हों।’’
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 2-दिवसीय भारत यात्रा शुरू की, ऊर्जा और कनेक्टिविटी एजेंडा में
-
19 वर्षीय पुणे छात्र कॉलेज लिफ्ट में 12 घंटे फंसा हुआ, अगले दिन सुबह बचाया गया
-
भारत-ईयू व्यापार समझौता संभवतः 16 दिसंबर को हस्ताक्षरित होगा
-
कर्नाटक लिंगायत नेता ने लेखक रवि हांज को ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए इनाम घोषित किया
-
राजस्थान के कोटा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी ट्रक से टकराने से परिवार के 9 सदस्यों की मौत
-
गुकेश सिंदारोव के खिलाफ ताज बचाते हुए, एक साल के हारने के बाद आत्म-संदेह से जूझ रहे हैं
-
रिजिजू ने राहुल के ‘समझौता किए हुए प्रधानमंत्री’ के तंज पर पलटवार किया, कांग्रेस से 1962 के युद्ध और गरीबी पर सवाल उठाए
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन भेजा
-
अपनी ही बंदूक से हुई आकस्मिक गोली लगने पर हुई चोट युद्ध चोट पेंशन के लिए योग्य है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया
-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 32 ‘नकली’ विश्वविद्यालयों को चिह्नित किया, दिल्ली में 12 विश्वविद्यालय शामिल हैं
-
भारत ने पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की, जिसकी कीमत 1-2 रुपये प्रति खुराक है
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रक्त संबंधी लोगों के बीच विवाह कानून लाने पर प्रतिक्रिया मांगी
-
एससी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर एक बार के कार्तिगै दीपम लाइटिंग की अनुमति देता है, सार्वजनिक सभा को रोक देता है
-
तारिक रहमान के ‘मास्टर्स’ बयान पर भारत ने टिप्पणी करने से इनकार किया, बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की
-
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से अतिरिक्त जल छोड़ने के तमिलनाडु के अनुरोधों को खारिज किया
-
EPFO ने व्यवस्थित निकासी योजना को मंजूरी दी, न्यूनतम PF बैलेंस को 10% तक घटाया
-
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी
-
अलविदा कहने गया, अंत में साथ चला गया: UP वंदे भारत में 12 ‘फंसे’, 36,000 रुपये का जुर्माना
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने दिल्ली अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन जारी किया
-
चेन्नई के एक व्यक्ति की दिल्ली में इन्फ्लुएंसर के घर में प्रवेश करने पर पीटा गया और उसकी मौत
-
सोनिया गांधी का नागरिकता पूर्व मतदाता सूची प्रवेश मामला: दिल्ली अदालत ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
-
इतालवी राजनेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया क्लिप्स हटाने की अपील सुनेगा
-
‘थोड़ा हटो, जेम्स बॉन्ड!’ हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि असम के 007 ‘काफी बेहतर’ हैं
-
‘रील निर्माता’ पत्रकारिता की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
क्वाड ‘विश्वसनीय साझेदारी’ है जो समाधान प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान बैठक के मौके पर शिखर सम्मेलन में कहा
-
पनामा ध्वज वाला LPG टैंकर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, होर्मुज मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया
-
कोहरे का मौसम: जम्मू और काठगोदाम को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द
-
बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के दोषियों को जमानत देने पर हैरानी जताई है, कहा कि वह वह न्याय खो रही है जिसके लिए उसने लड़ाई लड़ी थी
-
गडकरी कहते हैं कि परिवहन क्षेत्र वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा है; स्वच्छ ईंधन की ओर बदलाव की मांग
-
कश्मीर आतंकी हमला: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कुलगाम का अख्रां-गांव ‘छावनी’ में बदल गया है
-
अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड नेताओं की बैठक का संकेत दिया
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
चीन की प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका और 8 अन्य देशों ने एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
सीएम के सामने बोलने का मौका नहीं मिलने पर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने जौलजीबी मेले में हंगामा किया
-
भारत को प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता से वैश्विक नवप्रवर्तक की ओर बढ़ना चाहिए: राजनाथ सिंह
-
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
-
सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख 16-19 नवंबर को चेक गणराज्य का दौरा करेंगे
-
192 यात्रियों के साथ गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान लैंडिंग गियर में विफल होने के कारण पुणे लौटा
-
‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से अडाणी, अंबानी को फायदा’ : राहुल गांधी ने तेलंगाना कल्याण कानून की सराहना की
-
कश्मीर में 1,600 किलोग्राम भैंस का मांस जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर नष्ट किया गया
-
बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, फैसला भारत पर निर्भर करता है: रिपोर्ट
-
रसगुल्ले जैसा बम चबाने से सांसद की मौत दोस्त जिसने उसे इसे दिया था बुक किया गया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
वैश्विक आउटेज के बाद 74 देशों में Microsoft सेवाएं ठीक हो गईं
-
भारत-बांग्लादेश राजनयिक वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर होगी: विदेश मंत्रालय
-
जेईई-एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई को होगा। आईआईटी दिल्ली में परीक्षा का आयोजन
-
असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 अन्य घायल
-
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन लाइन पर 3,470 करोड़ रुपये की लागत से किया उद्घाटन
-
दिल्ली के सीवर में फिसला 4 साल का बच्चा, शव के पुर्जे मिले
-
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
-
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमीश शाह और पिया डांडिया मध्यमार्गी न्यू डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल
-
नार्वे के पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस के भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय वीजा अंतिम समय में रद्द
-
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को न्यूयॉर्क वेटरन्स परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया
-
जब प्रणब ने लिखा, ‘सोनिया गांधी के इनकार करने के बाद उम्मीद थी कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा’
-
1977 के चुनाव चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था: सोनिया
-
कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
-
सोनिया ने शाह बानो मामले पर राजीव से सवाल किया, उन्होंने कहा कि वह इससे निष्पक्ष तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं
-
फारस की खाड़ी में मिसाइल की चपेट में आए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर सवार 6 भारतीय नाविक
-
सोनिया ने संस्मरण में बेटे के गोल-मटोल बचपन को याद करते हुए कहा, ‘राहुल, हम सभी के लिए खुशी, खासकर उनकी दादी के लिए खुशी’
-
चुनाव आयोग ने पंजाब और अन्य चुनावी राज्यों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां बढ़ाई
-
सोनिया ने संस्मरण में इंदिरा और संजय की आपातकाल की ज्यादतियों का खुलासा किया, कहा- ‘अगर मैं इस्तीफा देती हूं तो आरएसएस अपना काम कर लेगा’
-
पीएमओ की फाइलें कभी नहीं देखीं: सोनिया ने ‘पीछे की सीट पर चलने वाले ड्राइवर’ के टैग को खारिज किया, कहा- प्रणब-चिदंबरम के बीच मतभेद
-
‘क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?’ प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी पर साधा पलटवार
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर तक 56,000 से अधिक कंप्यूटर होंगे
-
तमिलनाडु में दिवाली पर अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
-
केंद्र ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक बढ़ाया, कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण की अनुमति दी
-
झारखंड के हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
-
रायगंज एनकाउंटर: बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का किया समर्थन, विपक्ष ने उठाए एनकाउंटर कल्चर पर उठाए सवाल
-
केंद्र वित्त वर्ष 2028 के बजट में 100 उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा
-
दिल्ली में इमारत हादसा, मरने वालों की संख्या 7 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
-
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
-
एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की
-
ट्रंप के सहयोगी से जुड़ी लॉबिंग फर्म ने भारत-अमेरिका तक पहुंच की व्यवस्था की
-
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सीआरपीएफ में एडीजी नियुक्त किया गया
-
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2, जीते 35 लाख रुपये
-
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं की गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकती: राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख
-
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
-
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने अपने घर पर हमला किया है। बंगाल के मंत्री ने उड़ाया दावे का मजाक
-
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी है। विभिन्न स्थानों पर शवों को डंप किया
-
भारतीय मूल की अमेरिकी नित्या रमन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार को हराकर लॉस एंजिलिस के मेयर पद पर जीत दर्ज की
-
24 घंटे की समयसीमा हिरासत के क्षण से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
-
झारखंड के खूंटी में ट्रक ने कुचला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
-
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
-
गोवा के कॉलेज ने लंबे समय तक चलने वाली शादियों के लिए 15 दिन का कोर्स शुरू किया
-
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-राजनीति के रिश्ते और मजबूत होते हैं
-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी पर लगाया ‘भारत विरोधी’ फंडिंग का आरोप
-
गिरफ्तारी की 24 घंटे की समयसीमा हिरासत से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
-
2 से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई है: सुप्रीम कोर्ट
-
‘ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे?’ ओपी राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- आइये हो जाये दो-दो हाथ
-
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक्यूआई डेटा से छेड़छाड़ का आरोप, निगरानी स्टेशनों पर पानी के छिड़काव की स्वतंत्र जांच की मांग की
-
ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ में हारे
-
भारतीय मूल की अमेरिकी अमी बेरा ने कैलिफोर्निया से जीता अमेरिकी सदन
-
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती देते हुए कहा, ‘आरएसएस प्रमुख हो सकते हैं जज
-
दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री के फर्जी वीडियो को लेकर प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
-
हशनीन चौहान ने ली बढ़त
-
भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या: आरोपी केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार
-
त्रिपुरा में ग्रामीणों के हमले में बीएसएफ के 3 जवान घायल, 6 गिरफ्तार
-
चक्रवाती तूफान मुरासु ने ओंगोल के पास दस्तक दी; आंध्र प्रदेश में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारी बारिश