Lok Sabha election 2024: कुल मतदान – पांचवें चरण में रात 11:30 बजे तक 60.09 प्रतिशत

आम चुनाव के पांचवें चरण में हुए मतदान में रात 11:30 बजे तक कुल मतदान लगभग 60.09 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

रात 11:30 बजे तक राज्यवार अनुमानित मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है:

क्र.सं राज्य/ केन्द्र-शासित प्रदेश संसदीय क्षेत्रों की संख्या अनुमानित कुल मतदान (प्रतिशत में)
1 बिहार 05 54.85
2 जम्मू एवं कश्मीर 01 56.73
3 झारखंड 03 63.07
4 लद्दाख 01 69.62
5 महाराष्ट्र 13 54.29
6 ओडिशा 05 67.59
7 उत्तर प्रदेश 14 57.79
8 पश्चिम बंगाल 07 74.65
  उपरोक्त 8 राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश (49 संसदीय क्षेत्र) 49 60.09

यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा प्रणाली में भरी जा रही जानकारी के अनुसार हैं। यह एक अनुमानित रूझान है, क्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र (पीएस) के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है।

SOURCE: https://pib.gov.in

↑
Exit mobile version