PM Modi
PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी अश्विनी वैष्णव, जितिन प्रसाद, ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े सभी दिग्गज, एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन वर्ल्ड से जुड़े सभी साथी, अन्य अतिथिगण, देवियों और सज्जनों! आप सबको नमस्कार !
मैं SEMI से जुड़े सभी साथियों का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। भारत दुनिया का आठवां देश है, जहां global semiconductor industry से जुड़ा ये भव्य आयोजन हो रहा है। और मैं कह सकता हूं कि- This is the right time to be in India. आप सही समय पर, सही जगह पर हैं। Twenty First Century के भारत में – The chips are never down! और सिर्फ इतना ही नहीं है, आज का भारत, दुनिया को भरोसा देता है- When the chips are down, you can bet on India!
Friends,
सेमीकंडक्टर की दुनिया से जुड़े आप लोगों का नाता Diodes से ज़रूर पड़ता है। और आप जानते ही हैं, Diode में, एनर्जी सिर्फ एक डायरेक्शन में ही जाती है। लेकिन भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में स्पेशल डायोड्स लगे हुए हैं। यहां हमारी एनर्जी दोनों Direction में जाती है। आपके मन में आएगा कैसे? और ये भी बहुत Interesting है, आप Invest करते हैं और Value create करते हैं। वहीं सरकार, आपको Stable Policies और Ease of Doing Business देती है। सेमीकंडक्टर की आपकी इंडस्ट्री ‘Integrated Circuits’ से जुड़ी हुई है। भारत भी आपको, एक ‘integrated ecosystem’ देता है। भारत के designers उनके जबरदस्त टैलेंट को तो आप भलीभाँति जानते हैं। Designing की दुनिया में 20 परसेंट टैलेंट का योगदान भारत करता है। और इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम Eighty Five Thousand Technicians, Engineers और R&D experts की semiconductor workforce तैयार कर रहे हैं। भारत का फोकस अपने students और professionals को semiconductor industry ready बनाने पर है। कल ही अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की पहली बैठक हुई है। इस फाउंडेशन से भारत के रिसर्च इकोसिस्टम को एक नई दिशा भी मिलेगी, नई ऊर्जा भी मिलेगी। इसके अलावा भारत ने वन ट्रिलियन रुपये का एक स्पेशल रिसर्च फंड भी बनाया है।
Friends,
ऐसे Initiatives से सेमीकंडक्टर और साइंस सेक्टर में इनोवेशन्स का दायरा बहुत ज्यादा बढ़ने वाला है। हम सेमीकंडक्टर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बहुत फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा आपके पास एक Three Dimensional Power भी है। पहली- भारत की आज की हमारी reformist government, दूसरा- भारत में growing manufacturing base और तीसरा- भारत का Aspirational Market. एक ऐसा मार्केट जो टेक्नॉलॉजी का Taste जानता है। आप लिए भी Three-D Power सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का ऐसा बेस है, जो आपको कहीं और मिलना मुश्किल है।
साथियों,
भारत की aspirational और tech oriented society बहुत ही यूनीक है। भारत के लिए chip का मतलब सिर्फ एक टेक्नॉलॉजी भर नहीं है। हमारे लिए, ये करोड़ों aspirations को पूरा करने का माध्यम है। आज भारत चिप का एक बहुत बड़ा कंज्यूमर है। इसी चिप पर हमने दुनिया का सबसे बेहतरीन digital public infrastructure build किया है। भारत में लास्ट माइल डिलीवरी सुनिश्चित करने में आज ये छोटी सी चिप बड़े – बड़े काम आ रही है। कोरोना जैसे महासंकट में जब दुनिया के मजबूत से मजबूत बैंकिंग सिस्टम भी चरमरा गए, तब भारत में बैंक बिना रुके चल रहे थे। भारत का UPI हो, रूपे कार्ड हो, डिजी लॉकर से लेकर डिजि यात्रा तक अलग-अलग तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, भारत के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। आज भारत आत्मनिर्भर होने के लिए हर सेक्टर में मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा रहा है। आज भारत बड़े पैमाने पर ग्रीन ट्रांजिशन कर रहा है। आज भारत में data centres की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यानि Global semiconductor industry को drive करने में भारत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।
साथियों,
एक पुरानी प्रचलित कहावत रही है-‘Let the chips fall where they may’. यानि जो चल रहा है, उसे वैसे ही चलने दिया जाए। आज का Young और Aspirational भारत इस भावना पर नहीं चलता। आज भारत का मंत्र है- ‘Increasing the number of chips produced in India’. और इसलिए हमने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं। भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए 50 परसेंट सपोर्ट भारत सरकार दे रही है। इसमें राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर और मदद कर रही हैं। भारत की इन नीतियों के कारण ही बहुत कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपए से ज्यादा के Investments इस क्षेत्र में भारत में हो चुके हैं। और आज कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। Semicon India Program भी एक अद्भुत योजना है। इसके तहत, Front end fabs, Display fabs, semiconductor packaging, Compound semiconductors, Sensors और display manufacturing के लिए financial support दिया जा रहा है। यानि भारत में 360 डिग्री अप्रोच के साथ काम हो रहा है। हमारी सरकार भारत में पूरे semiconductor supply chain ecosystem को आगे बढ़ा रही है। मैंने इस साल लाल किले से कहा है- हमारा सपना है कि दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो। सेमीकंडक्टर पावर हाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा, भारत वो सब करने वाला है।
साथियों,
Critical Minerals के Domestic Production और इसके Overseas Acquisition के लिए हमने कुछ समय पहले Critical Mineral Mission की घोषणा की है। Critical Minerals को Customs Duty से छूट देना हो, Critical minerals blocks की Mining के Auctions हों, इन सब पर तेजी से काम हो रहा है। और सिर्फ इतना ही नहीं है, हम Indian Institute of Space Sciences में एक सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए भी काम कर रहे हैं। हम IIT’s के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं, ताकि हमारे engineers ना सिर्फ अभी के लिए high tech chips बनाएं बल्कि next gen chips पर भी रीसर्च करें। हम International Collaborations को भी आगे बढ़ा रहे हैं। आप लोगों ने Oil Diplomacy का नाम सुना है, आज का युग Silicon Diplomacy का युग है। इसी साल भारत Indo-Pacific Economic Framework की Supply Chain Council का Vice Chair चुना गया है। हम QUAD Semiconductor Supply Chain Initiative के भी बड़े पार्टनर हैं और हाल ही में हमने जापान और सिंगापुर समेत कई देशों के साथ एग्रीमेंट भी साइन किए हैं। इस सेक्टर में अमेरिका के साथ भी भारत अपना सहयोग लगातार बढ़ा रहा है।
साथियों,
आप सभी भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को भी जानते हैं। कुछ लोग सवाल भी उठाते हैं कि भारत इस पर फोकस क्यों कर रहा है। ऐसे लोगों को हमारे डिजिटल इंडिया मिशन को ज़रूर स्टडी करना चाहिए। डिजिटल इंडिया मिशन का लक्ष्य, देश को एक transparent, effective और leakage free governance देना था। और आज हम इसके multiplier effect को अनुभव कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया की सफलता के लिए हमें affordable mobile handsets और data की ज़रूरत थी। इसके लिए हमने ज़रूरी रिफॉर्म्स और ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया। एक दशक पहले, हम मोबाइल फोन के बड़े importers में से एक थे। आज हम दुनिया के नंबर-2 producer और exporter हैं। अभी एक ताज़ा रिपोर्ट आई है। आज भारत, 5G handsets का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है। 2 साल पहले ही हमने 5G rollout शुरु किया था। आज देखिए, हम कहां से कहां पहुंच चुके हैं। आज भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 150 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का हो चुका है। और अब तो हमारा लक्ष्य और बड़ा है। इस दशक के अंत तक हम अपने इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं। इससे भारत के युवाओं के लिए करीब 6 मिलियन यानि 60 लाख jobs क्रिएट होंगी। भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को भी इसका बहुत अधिक फायदा होगा। हमारा लक्ष्य है कि Electronic Manufacturing का 100 परसेंट काम भारत में ही हो। यानि भारत, Semiconductor Chips भी बनाएगा और उनके Finished Goods भी बनाएगा।
साथियों,
भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि ग्लोबल challenges को भी solution देता है। आप लोगों ने भी Designing से जुड़ा एक metaphor जरूर सुना होगा। ये metaphor है- ‘single point of failure’. डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को बताया जाता है कि इस flaw को avoid करना ज़रूरी है। मकसद यही होता है कि सिस्टम किसी एक ही component पर निर्भर न रहे। ये सबक सिर्फ designing तक ही सीमित नहीं है। ये हमारी life में, विशेष रूप से supply chain के context में भी उतना ही लागू होता है। कोविड हो, युद्ध हो, बीते समय में ऐसी कोई इंडस्ट्री नहीं, जिसको supply chain disruptions से नुकसान न हुआ हो। इसलिए Supply Chain का Resilience बहुत ही जरूरी है। और इसलिए मुझे खुशी है कि भारत अलग-अलग sectors में resilience पैदा करने के लिए मिशन का एक अहम हिस्सा है। और हमें एक औऱ बात याद रखनी है। टेक्नोलॉजी के साथ जब डेमोक्रेटिक वैल्यूज जुड़ जाती हैं तो टेक्नोलॉजी की पॉजिटिव एनर्जी ताकत बढ़ जाती है। वहीं अगर टेक्नोलॉजी से डेमोक्रेटिक वैल्यूज हट जाती हैं, तो वही टेक्नोलॉजी घातक बनते देर नहीं लगती। इसलिए, चाहे mobile manufacturing हो, electronics manufacturing हो या semiconductors हों, हमारा फोकस एकदम क्लियर है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते हैं, जो संकट के समय भी रुके नहीं, ठहरे नहीं- निरंतर चलती रहे। आप भी भारत के इन प्रयासों को मज़बूत करेंगे, इसी विश्वास के साथ आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद !
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
भारत, कनाडा ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया अपराध, आतंक, प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करना
-
अगर अंतरराष्ट्रीय छात्र काम करना चाहते हैं तो अमेरिकी कॉलेजों को 70,000 डॉलर की फीस देनी पड़ सकती है
-
69 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवारत हैं, विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आने का आग्रह किया
-
सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का नारा
-
गुरुग्राम में प्रेमी से 90 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवती, दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी
-
स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
-
हीरो कैप्टन मच्छर ‘लगातार प्रगति’ कर रहे हैं: यूएई में भारतीय दूतावास
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला प्रमुख नाम, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
-
चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
-
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
-
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
-
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
-
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
-
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
-
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
-
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
-
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
-
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
-
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
-
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
-
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
-
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
-
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
-
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
-
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
-
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
-
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
-
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
-
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
-
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
-
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
-
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
-
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
-
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
-
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
-
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
-
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
-
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
-
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
-
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
-
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
-
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
-
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
-
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
-
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
-
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
-
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
-
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
-
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
-
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
-
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
-
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
-
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
-
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
-
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
-
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
-
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
-
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
-
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
-
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
-
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
-
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
-
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
-
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
-
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
-
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
-
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
-
ट्रंप ने एच-1बी शुल्क पर 1 लाख डॉलर की रोक एक और साल के लिए बढ़ाई
-
सीएमआरएल रिश्वतखोरी: केरल सरकार ने पूर्व सीएम पिनाराई और बेटी वीना के खिलाफ मामला दर्ज करने के ईडी के अनुरोध पर अटॉर्नी जनरल की राय ली
-
गुजरात के शख्स ने 5 साल की बेटी की हत्या, फ्रिज में रखा शव आर्थिक संकट से आत्महत्या से मौत
-
तृणमूल कांग्रेस का नाम फ्रीज करना, चुनाव चिन्ह सीईसी का पीएम मोदी को ‘जन्मदिन का तोहफा’ : कांग्रेस
-
6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के धड़े को मिले नाम और चुनाव चिह्न
-
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी के खेमे को झटका, प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
-
लोकतंत्र के लिए काला दिन: टीएमसी नंदीग्राम उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता ने भाजपा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना कांग्रेस का समर्थन करने के लिए
-
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
-
बेंगलुरू में युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, चाकू से हमला
-
केंद्र ने NEET-SS कटऑफ को घटाकर 30% करने पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सहमति व्यक्त की
-
बाजरा की रोटियां, 480 वर्ग फुट का घर, साझा जल स्रोत: बचपन की यादें जिन्होंने पीएम मोदी को आकार दिया
-
मणिपुर जातीय हिंसा: राहत शिविरों में हुई मौतों से सुप्रीम कोर्ट स्तब्ध, मुख्य सचिव से पूछा जवाब
-
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया
-
11 रुपये के आईवी इन्फ्यूजन सेट का बिल 325 रुपये: महाराष्ट्र के ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के प्रमुख ने मेडिकल डिवाइस मार्कअप को हरी झंडी दिखाई
-
पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया
-
भारत-पाकिस्तान सैन्य घटनाएं जो पिछले 3 दशकों में लगभग बढ़ी हैं
-
अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज विदेश मंत्रालय ने शीर्ष राजनयिक को तलब किया
-
एलएसी पर चीनी बलों की छंटनी का ‘आंशिक’ कदम, 50,000 अभी भी तैनात
-
3 विदेशी नागरिकों ने बिना इमिग्रेशन मंजूरी के अमृतसर-दिल्ली-म्यूनिख उड़ाया, उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को नोटिस दिया
-
खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हुई, आरबीआई ने तीसरे महीने के लक्ष्य को पार किया
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल-1 पूरी तरह से जुड़ी हुई है
-
3 इटालियंस ने आप्रवासन को कैसे बायपास किया? नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया पर 9 सवाल पूछे