धर्म

Holi Bhai Dooj 2025: 15 या 16 मार्च होली भाई दूज कब है? तिलक के दौरान इन बातों का ध्यान दें

Holi Bhai Dooj 2025: फाल्गुन महीने में होली भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है।

Holi Bhai Dooj 2025: बहनें इस अवसर पर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का वादा करते हैं तो आइए इस पर्व को और भी खास बनाने के लिए तिलक के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए जानते हैं।

होली भाई दूज होली के ठीक बाद मनाया जाता है। फाल्गुन की द्वितीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। यह बहुत प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उनके लिए खास भोजन बनाती हैं। वहीं, भाई हमेशा रक्षा करने का वादा करते हैं और बदले में उपहार देते हैं,तो आइए यहां (Holi Bhai Dooj 2025) पर इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

15 या 16 मार्च होली भाई दूज कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 मार्च, 2025 की दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर द्वितीया तिथि शुरू होगी। वहीं 16 मार्च 2025 की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर इसका समापन होगा। ज्योतिषियों ने कहा कि इस साल होली भाई दूज का पर्व रविवार, 16 मार्च 2025 को ही मनाया जाएगा।

तिलक के समय इन बातों को ध्यान में रखें

भाई को तिलक लगाते समय उसका मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए, जबकि बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

तिलक करते समय भाई को लकड़ी की चौकी पर ही बिठाएं; किसी कुर्सी पर या खड़े होकर तिलक नहीं करें।

तिलक करते समय भाई की कलाई पर कलावा बांधकर उसकी आरती करें।

तिलक शुभ मुहूर्त पर ही करें।

बहनें तिलक करने से पहले भाईयों से उपहार नहीं लेतीं।

इस दिन भाई और बहन केवल साधारण भोजन करें।

इस मौके पर तामसिक चीजों से दूर रहें।

इस दिन भाई-बहन आपस में गलती से भी विवाद न करें।

इस दिन अपनी बहन के साथ दूसरों की बहनों का भी सम्मान करें।

Related Articles

Back to top button