धर्म

Chaturmas 2025 Start Date: चातुर्मास कब शुरू हो रहा है? इन चार महीने में क्या करें और क्या नहीं करें?

Chaturmas 2025 Start Date: चातुर्मास की अवधि चार महीनों की होती है। भगवान शिव इन चार महीनों में सृष्टि करते हैं, जबकि भगवान विष्णु योग निद्रा में हैं। चातुर्मास कब शुरू होगा?

Chaturmas 2025 Start Date: हिंदू धर्म में चातुर्मास बहुत महत्वपूर्ण है। चातुर्मास चार महीनों तक चलता है। जब भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करते हैं, तो सृष्टि का कार्य भगवान शिव करते हैं। चार महीने बाद देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि जागृत होते हैं। चातुर्मास के दौरान कुछ काम करना शुभ माना जाता है, जबकि कुछ काम करना वर्जित है। जानें इस साल चातुर्मास कब से शुरू होगा-

चातुर्मास कब शुरू होता है: हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान विष्णु योग आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तक निद्रा में यानी विश्राम करते हैं। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। चातुर्मास इस वर्ष रविवार, 6 जुलाई 2025 को शुरू होगा और 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी पर चार्तुमास समाप्त होगा।

चातुर्मास में कौन-कौन से महीने आते हैं: चातुर्मास चार महीनों (सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक) का होता है।

चातुर्मास में क्या करें और क्या नहीं:

1. चातुर्मास में भगवान शिव सृष्टि करते हैं, इसलिए उनकी विधिवत पूजा बहुत फायदेमंद होती है।

2. चातुर्मास में शिव चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्य प्राप्त होता है।

3. जरूरतमंद व्यक्ति या गरीब को भोजन, कपड़े और सामर्थ्य के अनुसार धन देना शुभ है।

4. चातुर्मास में सगाई, मुंडन, नामकरण और घर में प्रवेश करना मांगलिक कार्यों से वर्जित है।

5. चातुर्मास के दौरान किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूरी रखनी चाहिए।

6. इस दौरान तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

7. किसी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button