धर्म

Vat Savitri Vrat 2025 Date: जानें वट सावित्री व्रत का मुहूर्त और विधि

Vat Savitri Vrat 2025 Date: ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए सबसे पहले वट सावित्री का व्रत किया था।

Vat Savitri Vrat 2025 Date: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत एक महत्वपूर्ण त्योहार है। वट सावित्री महिलाएं अपने पति को लंबे जीवन की कामना करती हैं। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए सबसे पहले वट सावित्री का व्रत किया था। तब से महिलाएं वट सावित्री व्रत अपने पति की मंगल कामना के लिए रखती हैं। वट सावित्री का व्रत इस वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि, सोमवार 26 मई को रखा जाएगा। आइए देखें वट सावित्री व्रत का मुहूर्त और पूजाविधि:

वट सावित्री कब है: पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि मई 26, 2025 को दोपहर 12:11 बजे पर शुरू होगी और मई 27, 2025 को रात 08:31 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार व्रत सावित्री व्रत मई 26 को रखा जाएगा।

पूजन का समय

ब्रह्म मुहूर्त 04:03 से 04:44

अभिजित मुहूर्त 11:51 से 12:46

विजय मुहूर्त 14:36 से 15:31

गोधूलि मुहूर्त 19:10 से 19:31

अमृत काल 03:25, मई 27 से 04:50, मई 27

निशिता मुहूर्त 23:58 से 00:39, मई 27

वट सावित्री व्रत रखने के लिए क्या करें: जर्नादन पंडित के अनुसार, वट सावित्री व्रत करने वाले व्यक्ति सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर दो टोकरी में पूजा का सामान लेकर वट वृक्ष के नीचे बैठकर वट सावित्री की कहानी सुनती हैं और उसे जल से सींचती हैं। इसके बाद वट वृक्ष को रोली, चंदन का टीका लगाती हैं और हाथ में कच्चा सूत लेकर वृक्ष में लपेटते हुए परिक्रमा करके पूजा संपन्न करती है।

Related Articles

Back to top button