CM Dr. Mohan Yadav: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी
CM Dr. Mohan Yadav सागर के गौरव दिवस एवं जनकल्याण पर्व पर कहा है कि सागर में कैंसर अस्पताल एवं रानी अवंतीबाई विश्वविद्यालय में विधि संकाय शुरु होगा। बुधवार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर शुरु होने जा रही केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। CM Dr. Mohan Yadav ने कहा कि सागर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वालीं विभूतियों को सम्मानित करने पर प्रसन्नता जताई। CM Dr. Mohan Yadav ने कहा कि लाखा बंजारा ने यहाँ झील का निर्माण कर लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलायी। उनके यह महान कार्य सदा स्मरणीय हैं। मैं उनकी इस महानता को नमन करता हूँ।
CM Dr. Mohan Yadav ने सागर के गौरव दिवस एवं जनकल्याण पर्व पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराजा छत्रसाल और आल्हा-ऊदल के शौर्य और बलिदान के लिए यह बुंदेलखंड की धरा जानी जाती है। अब बुंदेलखंड क्षेत्र का नया इतिहास लिखा जाएगा जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को छतरपुर जिले के खजुराहो में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की नदी जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को मुट्ठी बांधकर परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौरझामर नगर परिषद, बंडा बरा नगर पंचायत, नरयावली नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा भी की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार द्वारा सागर के विकास के लिए कायाकल्प के कई कार्य किए गए हैं जिसमें लाखा बंजारा झील का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी शामिल है। इससे सागर शहर का जल स्तर संतुलित बना रहेगा। मुख्यमंत्री डॉं यादव और उनकी पूरी टीम ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज यहां 100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की विकास योजनाओं का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो रहा हैं। इन सभी कार्यों से डॉ. यादव की सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य की मजबूत नीव स्थापित कर ली है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले अपने आगामी कार्यकाल में डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और तेजी से विकास करेगा।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा जब मुझे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ तो मेरे मन में सागर में बिताए मेरे बचपन के दिन याद आ गए। यहां की अनेक स्मृतियां मेने मन में है, आज वे सारी यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा मैं अपने पैतृक स्थान पर आया हूं। सागर मेरे लिए केवल एक शहर नहीं बल्कि मेरे जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा हैं। मेरे पिताजी यहाँ महार रेजीमेंट में पदस्थ थे और उस दौरान उनकी पोस्टिंग सागर में थी। इस भूमि से मेरा अटूट रिश्ता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा आज पूरे देश में डबल इंजन की सरकार है, जो बहुत तेजी से विकास कर रही हैं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सागर के गौरव दिवस उपलक्ष्य पर यहां दो मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति सागर के गौरव को और बढ़ा रही है। इस भूमि के सच्चे सपूत डॉ. सर श्री हरिसिंह गौर का योगदान इस क्षण को और अधिक महत्वपूर्ण बना देता है। यह उनके योगदान और गौरवशाली इतिहास को याद करने का पल है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा सागर की पहचान “लाखा बंजारा झील” का वर्तमान स्वरूप सागरवासियों का दिल हर्ष से भर देता है। पहले यह झील अपेक्षाकृत रूप से उपेक्षित थी, जिसे राज्य सरकार ने विकास कार्यों की सौगात देते हुए झील का सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सागर संभाग के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कैंसर डिपार्टमेंट खोलने, महिला रोग चिकित्सकों की नियुक्ति और हेड इंजुरी के संबंध में न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट खोले जाने की मांगे रखी।
विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सागर शहर को पहले लोग बड़ा कस्बा कहा करते थे। स्मार्ट सिटी योजना से यहां कई विकास कार्य हुए और सागर सहित समूचे बुंदेलखंड को नई दिशा मिली है। इस क्षेत्र में पहले फोरलेन रोड नहीं थी अब नये-नये पहुंच मार्ग बना रहे हैं, रेल लाइनें बिछ रहीं हैं। शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये गए हैं।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में स्मार्ट सिटी मिशन की शुरूआत की। उस समय मध्यप्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया, जिसमें सागर भी शामिल था। इसमें सागर को स्मार्ट सिटी के लिए एक हजार करोड़ रुपए मिले थे। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत एलिवेटेड कोरिडोर बनाया गया और भी बहुत से विकास के कार्य किये गए। श्री सिंह ने कहा 20 साल के दौरान सरकार ने विकास की अनेक सौगातें दी हैं।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सागरवासियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिछले एक वर्ष के नेतृत्व में विकास कार्यों की अनेक सौगात मिलीं हैं। आज हम सभी अभिभूत हैं और उनका नागरिक अभिनंदन करते हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं सागर के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित विधायकगण, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
सागर की विभूतियों का गौरव दिवसपर किया गया सम्मानित
सागर गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी सहित सागर की विभूतियों जिन्होंने पूरे देश-विदेश में सागर का नाम रोशन किया है, उन्हें शॉल श्रीफल और डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया। इनमें पद्म श्री रामसहाय पांडे लोक कलाकार, श्री गोविंद नामदेव अभिनेता, मेजर जनरल कृष्णन,श्री अरुण भट्ट सेवानिवृत्त आईएएस, डॉ. स्कंद त्रिवेदी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, श्री गौरव भारिल्ल आईआरएस,श्री अनूप जैन आईआरएस, श्री रमेश के दवे सेवानिवृत्त पीसीसीएफ शामिल है।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 26 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की। लाखा बंजारा झील के जीर्णोंद्धार एवं पुनर्विकास कार्यों, लाखा बंजारा की प्रतिमा, स्मार्ट सिटी गर्वनेंस/नगर पालिक निगम कार्यालय एवं दो ज़ोनल सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही जिला चिकित्सालय सागर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।
Source: https://www.mpinfo.org
Related Articles
-
एनआरआई खुदकुशी मामला: लुधियाना में तीन गिरफ्तार, आईआरएस अधिकारी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
-
पंजाब: ईडी ने मुख्य सचिव के नेतृत्व में आवास के सभी प्रमुख फैसलों की जांच का दायरा बढ़ाया
-
जम्मू-कश्मीर और मणिपुर के बाद 28 सितंबर को पंजाब के अमृतसर का दौरा करेंगे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
-
पंजाब हाईकोर्ट जाने के बाद वारंट ऑफिसर ने सुबह 4 बजे जीएमडीए ऑफिस का दौरा किया
-
इंडिगो 1 अक्टूबर से शुरू करेगी अमृतसर-कोलकाता उड़ान
-
पंजाब ईडी की छापेमारी: हाई कोर्ट ने ऑपरेशन की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया
-
मोहाली में छापेमारी के बीच गमाडा कार्यालय में ईडी की टीमों का घेराव करेगी आप, 2027 के पंजाब चुनाव से पहले राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
-
फरार पूर्व एआईजी राजजीत सिंह करीब छह साल बाद फरार
-
कौन हैं राजजीत सिंह? पंजाब की पुलिस-ड्रग्स गठजोड़ से पूर्व एआईजी के कथित संबंध बताए गए
-
डीयू ग्रेजुएट को एनएसए हिरासत में लेने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
-
मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया
-
अयोध्या राम मंदिर में चांदी की ईंटों, कीमती सामानों में कोई विसंगति नहीं, लेकिन नकदी के गबन के 105 मामले मिले: एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
-
एशियाई खेलों में कांस्य, करनाल में जश्न मनाया: रायजा ढिल्लों ने पारिवारिक निशानेबाजी विरासत को आगे बढ़ाया
-
महीने की 1 से 5 तारीख के बीच राशन डिपो धारकों के खातों में मार्जिन जमा किया जाएगा: हरियाणा के मंत्री
-
भाजपा में फेरबदल: स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। श्रीकांत शर्मा को हिमाचल मिला
-
हरियाणा के स्कूल के 104 छात्रों ने खराब इंफ्रा को लेकर दर्ज कराई शिकायत मानवाधिकार आयोग ने इसे गंभीरता से लिया
-
आस्था कुंज गैंगरेप के बाद दिल्ली के एलजी ने पार्क सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए, पिंक पुलिस की तैनाती
-
दिल्ली शर्म: वकील, छात्रा और दोस्त बारी-बारी से नाबालिग के साथ रेप करते हैं
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्थानीय कमिश्नर को कुत्तों को छोड़ने पर 2 लोगों को अवमानना नोटिस जारी किया
-
कानून के अनुसार चुनाव आयोग के फैसले सर्वसम्मति से या बहुमत से लिए जाएं
-
गमाडा पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी भूमि एग्रीगेटर टीला कंसल्टेंट्स की भूमिका जांच के दायरे में
-
पंजाब के मंत्री हरदीप मुंडियान के भतीजे के साहनेवाल स्थित घर पर ईडी का छापा
-
पंजाब और हरियाणा से लगभग बाहर पहुंचा मानसून लेकिन आईएमडी ने 25 सितंबर से 5 दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की
-
पंजाब पुलिस की सीआई विंग ने किया सीमा पार से होने वाले ड्रग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन जब्त
-
सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह से जुड़ी एफआईआर जांच की जांच पर डीआईजी स्तर की निगरानी का आदेश
-
पंजाब ने 1972 में सेना के रिटायर्ड अफसरों की जमीन पर किया कब्जा, अब हाईकोर्ट ने दिया 6 फीसदी ब्याज के साथ अधिग्रहण का आदेश
-
बादल के गढ़ लांबी में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आमने-सामने
-
पंजाब विजिलेंस रिश्वत मामले में सीबीआई कोर्ट ने अंकित वाधवा को जमानत दी
-
लाहौर के सिख धरोहर स्थल जांच के दायरे में, अकाल तख्त के जत्थेदार ने मरियम नवाज को लिखा पत्र
-
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
-
रवनीत बिट्टू के बाद हरदीप पुरी का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 11 सीटें हासिल करने के लिए
-
गाजीपुर आवासीय विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता
-
यूपी के स्कूल में पूर्व प्रेमी ने टीचर को क्लास से बाहर खींचा, फिर गोली मार दी, बाद में आत्महत्या कर ली मौत
-
यूपी के मुजफ्फरनगर में पत्नी की हत्या के मामले में बीएसएफ के निलंबित जवान को उम्रकैद
-
हरियाणा कांग्रेस की तीन महीने की प्रदर्शन की समय सीमा जिला इकाइयों के लिए क्या मायने रखती है
-
रोहतक के 16 किलोमीटर लंबे खंड का होगा 22 करोड़ रुपये का मेकओवर
-
करनाल नगर निगम स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए वार्ड रैंकिंग के लिए वकालत करता है
-
हरियाणा सरकार ने व्यापार का अधिकार अधिनियम अधिसूचित किया
-
गोहाना गोलीकांड: बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो ने मारी 9 गोलियां
-
दिल्ली में जजों और आईएएस अधिकारियों के लिए 244 नए आवास बनाने की योजना
-
दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले सात नए न्यायाधीश
-
म्यांमार प्रशिक्षण शिविर मामला: अमेरिकी नागरिक ने आव्रजन उल्लंघन के निपटारे के लिए 5.5 लाख रुपये का भुगतान किया, आरोपमुक्त करने की याचिका दायर की जा सकती है
-
गुरुग्राम ने निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट नियमों को कड़ा किया; निपटान प्रमाण के बिना कोई अधिभोग प्रमाण पत्र नहीं
-
दिल्ली के पार्क में 3 लोगों ने पुलिस बनकर किया यौन उत्पीड़न, नाबालिग से किया यौन उत्पीड़न; मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार
-
पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
-
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
-
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
-
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
-
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
-
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
-
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
-
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
-
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
-
कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा, RTI कार्यकर्ता का आरोप; अस्पताल के फ्रीजर में 4 दिन से रखा है शव
-
भोपाल की गुटखा फैक्ट्री पर GST इंटेलिजेंस का छापा, 60 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी उजागर, संचालक गिरफ्तार
-
छतों में दरार और झड़ रहा दीवार का प्लास्टर… आमिर खान के ‘दंगल’ वाले कोच अखाड़ा बचाने की लड़ रहे जंग
-
‘मां के कहने पर लगाया था आरोप…’, DNA रिपोर्ट से पलट गया केस; MP हाई कोर्ट ने रद की रेप के आरोपी की सजा
-
नेपाल बाढ़: राखी फेस्ट से पहले लापता हुई छत्तीसगढ़ की 2 एनआरआई महिला डॉक्टरों के परिजनों ने की चमत्कार की दुआ
-
मुंबई की स्पाइसजेट फ्लाइट का नहीं सुधरा शेड्यूल, दरभंगा के यात्रियों की परेशानी जारी
-
बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन का सर्वे पूरा, अब हर भूखंड का खुलेगा पूरा रिकॉर्ड; GIS में दर्ज होगा डेटा
-
सादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत और बैंक से करोड़ों का लोन, मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियां कर्जदार
-
जमुई में युवती से छेड़खानी मामले पर महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष ने कहा- दोषी कोई भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे
-
‘टीटी ने मेरे कपड़े उतारे…’ चलती ट्रेन के AC कोच में लड़की ने खुद फाड़े कपड़े! क्यों किया उसने ये ड्रामा?
-
यूपी में 10 सीनियर IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें कहां किसे मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
-
लाल कम, भगवा ज्यादा! अखिलेश के PDA रथ पर मायावती का तंज, सपा की रणनीति पर उठाए सवाल
-
नौकरी की तलाश में होमगार्ड बनने पहुंचे BTech पास शिवम यादव, दौड़ के दौरान अचानक गिरे और चली गई जान
-
‘यूपी 4 हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री…’, सुभासपा की रैली में ओपी राजभर का बड़ा बयान
-
पूर्व सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर भाजपा सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान शुरू करेगी आम आदमी पार्टी
-
हिसार के युवक से 22 लाख की ठगी करने के आरोप में गुजरात जेल से 2 गिरफ्तार
-
हरियाणा ने खरीफ 2026 पंजीकरण से छूटे किसानों के लिए पोर्टल फिर से खोला
-
योग्यता विवाद के बीच हाईकोर्ट ने हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस के रिजल्ट पर कार्रवाई पर लगाई रोक
-
डूसू चुनाव: सीजेपी के दीपके ने धनबल पर लगाया आरोप, कहा- लग्जरी कारों में सफर करते हैं
-
केजरीवाल को एसआईआर नोटिस और वोटर मैपिंग को लेकर आप और बीजेपी के बीच लेन-देन का आरोप
-
दिल्ली के सरिता विहार में क्रेन और ऑटो से टकराया डंपर, तीन की मौत
-
दिल्ली में वीआईपी को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने आशंका दूर की
-
दिल्ली में अपने पूर्व सहकर्मियों से धोखाधड़ी का मामला, 4 करोड़ रुपये की संपत्ति मामले की जांच
-
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
-
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
-
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
-
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
-
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
-
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
-
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
-
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
-
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
-
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
-
शतरंज सिखाने के नाम पर मासूम से घिनौनी हरकत, इंदौर जिला कोर्ट ने आरोपी कोच को सुनाई 5 साल की सजा
-
MP के गांधी सागर अभयारण्य को मिली दूसरी मादा चीता ‘राधा’, CM मोहन यादव ने बाड़े में छोड़ा
-
इंदौर में जिन्हें छात्र बताकर मंच पर बुला रहे थे राहुल गांधी, वो निकले कांग्रेस कार्यकर्ता
-
सबसे ज्यादा कौन पीता है? राष्ट्रीय सूची में अरुणाचल सबसे ऊपर, हिमाचल उत्तर में सबसे आगे
-
मुजफ्फरपुर में 9.71 करोड़ का एमआरएफ सेंटर, सूखे कचरे से बनेगा ईंधन
-
बिहार में निवेश करेंगी ताइवान और दक्षिण कोरिया की टेक कंपनियां, युवाओं को मिलेंगे रोजगार
-
कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में दिखा जहरीला सांप, यात्रियों में मची अफरातफरी
-
बिहार NDA में पावर बैलेंस: BJP के स्पीकर और CM, अब JDU को मिलेगा विधान परिषद सभापति का पद
-
यूपी में 10वीं पास के लिए आई नौकरी, ₹12000 से लेकर ₹35000 तक हर महीने मिलेगी शानदार सैलरी
-
UP Weather: यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने 21 सितंबर को लेकर जारी किया लेटेस्ट अपडेट
-
यूपी BJP में बड़ा फेरबदल, पंकज चौधरी ने जारी की 98 जिला प्रभारियों की नई लिस्ट, जानें किसे कहां मिली कमान
-
मायावती ने जाहिर की ये आशंका और भतीजी दीपिका आनंद के लिए भी बंद किए बसपा के दरवाजे, अब किसे किया जाएगा आगे?
-
हरियाणा के पीजीआई में सड़क हादसे में घायल हुए 4 लोगों को मिली नई जान