CM Hemant Soren
CM Hemant Soren: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 795 करोड़ रूपये की योजनाओं का किया शिलान्यास, जिसमें सरना, मसना जाहेर स्थान की घेराबंदी के लिए 222 करोड़ रुपए, धुमकुड़िया कला केंद्र हेतु 255 करोड़ रुपए, कब्रिस्तान घेराबंदी हेतु 96 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुआ।
मौके पर मुख्यमंत्री के करकमलों से रांची के करमटोली में बनने वाले 520 बच्चों के लिए सात मंजिला छात्रावास, महिला महाविद्यालय में 500 बेड का हॉस्टल तथा पलामू के अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण का शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत लगभग 3,700 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा हेतु 22 युवाओं के बीच स्वीकृति पत्र सौंपा।
- पिछले 4 वर्षों में सभी को मिला हक-अधिकार
- यह रांची हेडक्वार्टर से नहीं, गांव से चलने वाली सरकार
- सभी पात्र लोगों को मिला सर्वजन पेंशन योजना का लाभ
- 20 लाख आवास विहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत देंगे पक्का मकान
- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास को समर्पित
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार अपने प्रयास से राज्यवासियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है। आज यहां कल्याण विभाग सहित सभी विभाग के पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। कल्याण विभाग बहुत बड़ा विभाग है, जो शहर से लेकर गांव तक लोगों का ध्यान रखता है। हमारे गरीब-गुरबा लोगों को कोई भी चीज बहुत आसानी से नहीं प्राप्त होता है, इनके लिए अबतक जो नीति निर्धारण हुए हैं वह कारगर नही थे। पूर्व की सरकार में योजनाएं तो बनाई गई, लेकिन उसका लाभ गरीबों को नहीं मिल पाया है। हमारी सरकार लम्बे समय तक इस बात को महसूस किया और यह हमें हमेशा से देखने को मिला है। हमारी सरकार ने जनहित की योजनाओं का रूप ऐसा बनाया है ताकि सीधे आपसभी को उसका लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं कि यह रांची हेडक्वार्टर से नहीं, गांव से चलने वाली सरकार है। राज्य में ऐसे भी गांव हैं जहां के लोगों ने प्रखंड के अधिकारियों को नहीं देखा है लेकिन अब समय बदल रहा है। अब प्रखंड कार्यालय और जिला से लेकर हेडक्वार्टर के पदाधिकारी पंचायत-पंचायत, गांव-गांव, घर-घर जाकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और आपको राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। अब समय बदल गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति शिलान्यास, नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कही।
सभी पात्र लोगों को मिला सर्वजन पेंशन योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गठन के बाद कई चुनौतियां हमारे समक्ष रहीं। महत्वपूर्ण 2 वर्ष तो कोरोना जैसी महामारी में गुजर गया। जब जीवन सामान्य होने लगा तो आपके गांव, पंचायत में शिविर लगाकर जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा आपकी समस्याओं को सुनकर उसका निदान किया गया। अब गांव, पंचायत, टोला में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार को गांव की असली सूचनाएं आने लगी। समस्याएं कई हैं। गरीब-गुरबा के पास समस्या हमेशा मुंह बाए खड़ी रहती है। उन समस्याओं का एक-एक कर समाधान करना हमारी सरकार ने शुरू किया और इसके तहत पहला कदम “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के वृद्ध लोगों को बुढ़ापे की लाठी देने का काम किया। हर वृद्ध, विधवा महिला, दिव्यांग को पेंशन देने का काम हुआ। यह देश का पहला राज्य बना, जहां सभी जरूरतमंद को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी सरकार ने योजनाओं के नाम पर दलाली करने वालेबिचौलियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। अब कानून ऐसा बना है कि दलाल के पास जाने जाने की जरूरत नहीं है। लोग अगर 50 वर्ष के हो गए तो आधार कार्ड लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास जाएं तत्काल वृद्धा पेंशन का कार्ड बन जाएगा।
राज्य की नारी शक्ति को सम्मान के साथ-साथ आर्थिक रूप से कर रहे हैं मजबूत
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत 18 वर्ष का उम्र पूरा कर चुकी हर बहन-माताओं को योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य की नारी शक्ति को सम्मान देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। राज्य के नौजवानों को नौकरी देने के लिए कई प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। राज्य के आदिवासी, मूलवासियों की हितों के लिए हमारी सरकार ने झारखंड विधानसभा से सरना धर्मकोड पारित कर केंद्र सरकार को भेजा लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने स्थानीय नीति बनाई उस पर ग्रहण लगा दिया गया। हमारी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया, बच्चों को नौकरी के लिए एग्जाम दिलाया पूर्व की सरकारों ने ऐसा क्यों नहीं किया? सिर्फ झारखंड ही इस देश में ऐसा राज्य है, जहां हम गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान, बच्चों के शिक्षा के लिए ऐसा रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज राज्य के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए हमारी सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की है। इस योजना का लाभ लेकर आप अपने बच्चों को डॉक्ट, इंजीनियर, सरकारी अधिकारी, वकील, पत्रकार इत्यादि बना सकते हैं। गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिना कोई गारंटी के बैंक आपको 15 लाख रुपए तक शिक्षा ऋण उपलब्ध कराएगा।
पारदेशीय छात्रवृत्ति के लाभुक छात्रों की संख्या में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए युवा आए हैं। उन्हें स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा ही बताएं कि देश का कौन सा ऐसा राज्य है जहां शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर विदेश में उच्च शिक्षा दी जा रही हो। इस राज्य के नौजवानों में इतनी उत्सुकता है उच्च शिक्षा के लिए यह मुझे पता नहीं था। पहले हम लोगों ने छात्रों की संख्या को कम रखा, लेकिन बड़ी तादात में बच्चे आने लगे फिर इसकी संख्या बढ़ाई गई। कई बच्चे पढ़ कर वापस आए, कईयों को वहीं रोजगार प्राप्त हो गया। अभी मंत्री जी ने आग्रह भी किया है इस बार अधिक आवेदन आए हैं। कई बच्चे उसमें शामिल नहीं हो पाए हैं। इसकी संख्या बढ़ाने की बात कही गई है। निश्चित रूप से अगर हम 25 बच्चों को विदेश में शिक्षा के लिए भेज सकते हैं तो 100 बच्चों को क्यों नहीं भेज सकते? इसमें नीति निर्धारण की आवश्यकता है। मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा। इसके दायरे कहां-कहां तक ले जा सकते हैं, इस पर विचार कर ठोस निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आपके समक्ष रखा है। आपको जो भी कार्य करना हो, आप आगे आकर इस योजना का लाभ लें।
20 लाख आवास विहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत देंगे पक्का मकान
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से झारखंड के 20 लाख आवास विहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने राज्य के किसानों के साथ भी न्याय नहीं किया है। हमारी सरकार अब यहां के किसानों के 2 लाख रुपए तक के कृषि ऋण को माफ करने का काम किया है। राज्य सरकार झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है वहीं पुराने बिजली बिल को माफ भी किया गया है।
इस अवसर पर मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष, झारखंड गौ सेवा आयोग श्री राजीव रंजन प्रसाद, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
source: http://prdjharkhand.in
Related Articles
-
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
-
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
-
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
-
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
-
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
-
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
-
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
-
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
-
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
-
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
-
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
-
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
-
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
-
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
-
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
-
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
-
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे
-
हरियाणा के जींद गांव में गर्व से उमड़, किसान की बेटी नीरू ढांडा का भव्य स्वागत
-
हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह को युवाओं पर केंद्रित राज्य के नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने के लिए संकल्प का सीईओ नामित किया गया
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले के पीछे ‘डांसर’ गर्लफ्रेंड को 10 लाख रुपये प्रति माह, 4 करोड़ रुपये का घर
-
दिल्ली में 2008 के बाद से सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
-
Explainer: दिल्ली के मंत्री परवेश के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज- इसका क्या मतलब है, यह एफआईआर से कैसे अलग है
-
एफसीआरए पंजीकरण की सुविधा के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 10 प्रोफेशनल ग्रेड ड्रोन जब्त, 3 गिरफ्तार
-
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज
-
कोई कोचिंग नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं: शुद्ध धैर्य से प्रेरित होशियारपुर की रिया ने नीट-यूजी एयर 46 पर चढ़ाई की
-
लुधियाना के छात्र ने रचा 4 स्वर्ण पदक, तीन रिकॉर्ड: लुधियाना के छात्र ने रचा राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग इतिहास
-
हिंसा पंजाबी छात्रों की परंपरा नहीं : अकाल तख्त जत्थेदार
-
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अमृतसर यात्रा ने सिख-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
चावला रेप केस जैसे आरोपों को लेकर और भी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है, रूप कौर को शिअद से निष्कासित कर दिया गया
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग
-
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सहयोगियों की भर्ती के लिए ‘धार्मिक’ छवि बनाई: एफबीआई ने अपने अपराध नेटवर्क पर प्रकाश डाला
-
सुनील जाखड़ ने दिल्ली के आप नेताओं पर सरकारी घरों पर कब्जा करने का आरोप, कहा- ‘पंजाब के मंत्रियों को नाम तक सीमित कर दिया गया है’
-
एलपीयू के संस्थापक अशोक मित्तल को पाला बदलने के लिए निशाना बनाया गया, पंजाब में विपक्ष का आरोप
-
‘टिकट पक्का हो गया होगा…’ Ex- IAS दिव्या मित्तल की पोस्ट ने सबको चौंकाया, राजनीति में होगी एंट्री या फिर विदेश वापसी?
-
यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाई को लेकर बदल जाएगा पूरा नियम, अब हर ग्राहक को मिलेगी ये जरूरी जानकारी
-
UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुआ बदलाव, चांदी के दाम में मामूली तेजी; खरीदनें से पहले जानें आज का ताजा रेट
-
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से उठे कई सवाल, जीजा सोनू पटेल ने तोड़ी चुप्पी
-
यूपी में आज 40+ जिलों में होगी बारिश, सहारनपुर से देवरिया तक IMD का नया अपडेट
-
नूंह भाजपा नेता जाहिद हुसैन को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का आह्वान
-
अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत, नौ घायल
-
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
-
अंबाला में इमारत हादगी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई, परिजनों ने मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
-
किसानों की मांग के बीच केंद्र ने हरियाणा में धान की खरीद दो दिन के लिए 29 सितंबर तक की
-
चुनाव आयोग के खिलाफ ‘आधारहीन आरोप’ राष्ट्रहित में नहीं: रेखा गुप्ता
-
डीयू ने 2 छात्राओं का पीछा करने और उत्पीड़न करने के आरोप में 3 छात्रों को निलंबित किया
-
वर्मा थप्पड़ प्रकरण: केजरीवाल बोले- जनरल जेड ईमानदारी की उम्मीद करते हैं, मंत्री ने आप को दी ‘चेतावनी’
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
लुधियाना पुलिस ने 5 घंटे में बच्चे के अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया चाची, उसके सहयोगी ने आयोजित किया
-
बठिंडा में शराब दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, युवक की मौत
-
एलपीयू में लॉकडाउन : फगवाड़ा में हिंसक छात्रों के आंदोलन के बाद पुलिस ने शांति बहाल की और 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया
-
उत्तराखंड में मौसम साफ होने के साथ हेमकुंड साहिब और चार धाम यात्राएं फिर से शुरू
-
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
-
पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत: बढ़े हुए, गलत बिलों पर कनेक्शन नहीं काटना
-
कानून व्यवस्था गिरने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार: केवल ढिल्लों
-
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
-
एलपीयू की अफवाह, बाहरी या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किसने ट्रिगर किया?
-
अबोहर में दिनदहाड़े फायरिंग से एक व्यक्ति घायल
-
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना के सीजेएम को बिजमैन कुलदीप गोयल को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया
-
विश्व पर्यटन दिवस पर चप्पर चिरी से होशियारपुर तक मोटरसाइकिल की सवारी में 70 सवारों ने भाग लिया
-
धान का मौसम: आग बुझाने के लिए 14 मलोट गांवों को मिला पानी का टैंकर ट्रैक्टर
-
वारिस पंजाब दे में शामिल होने के 4 दिन बाद, पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने ‘गैर-परक्राम्य’ मुद्दों पर पार्टी छोड़ दी
-
लुधियाना में खुद को रिश्तेदार बताकर बाइक सवार दोनों ने 4 महीने के बच्चे का किया अपहरण
-
एलपीयू में ताजा हिंसा: छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की जीप में आगजनी, वाहनों को क्षतिग्रस्त, कई घायल
-
महिला पार्षद के वजन बढ़ने पर दिए बयान पर विजयवर्गीय ने जताया खेद
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित
-
पटना में 4 दिनों की बारिश से सड़कें बनी तालाब: गड्ढे में फंसी कारें, राहगीरों को घर से निकलने में परेशानी
-
एसपी के निशाने पर जानू-बेबी और एके-47 लिखी बाइकें, चेकिंग अभियान में शिवहर पुलिस का एक्शन
-
बांका में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो हटाने की कवायद तेज, 49 यूआरएल को किया गया चिह्नित
-
बिहार भाजपा की बैठक में MLC प्रत्याशियों पर मंथन, नवल-नरेंद्र और सर्वेश कुमार को मिल सकती है टिकट
-
कुंदरकी में अखिलेश यादव अपने पूर्व संसद को देंगे टिकट? कौन-कौन है दावेदार
-
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत में नया मोड़, अब परिजनों ने कर दिया ये बड़ा दावा
-
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में चल रहा है उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो, इंवेस्टमेंट के इतने फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग!
-
UP Weather: 27 सिंतबर को यूपी के इन 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
कैथल: ढांड-पुंडरी मार्ग का नाम बदलकर गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखा गया
-
हरियाणा ने गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र में 3 सड़कों के खंडों पर टोल दरों को अधिसूचित किया
-
657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: सीबीआई ने सूचीबद्ध किया ‘लाल झंडे’
-
हरियाणा कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की
-
5 साल से अनुत्तरित रही आरटीआई की जानकारी: फरीदाबाद एमसी ने खींची खिंचाई, हरियाणा सूचना आयोग ने दिए जांच के आदेश
-
भाजपा के सामने ईमानदार विचार रखने का मतलब यह नहीं है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं: कैप्टन अमरिंदर सिंह
-
छात्रों के आवास, सुरक्षा पर गठित पैनल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया
-
एसआईआर विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में निर्वाचन सदन की ओर मार्च किया
-
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में रेसिंग कार ने 2 वाहनों को टक्कर मारी, ऑटो-रिक्शा चालक की मौत
-
पार्क में चिप्स खा रहा था, इस्कॉन मंदिर जाना चाहता था: आस्था कुंज गैंगरेप पीड़िता