Haryana MLA Meeting: राव इंद्रजीत, अनिल विज या नायब सिंह सैनी? आज CM फेस पर फैसला अमित शाह की मौजूदगी में होगा

Haryana MLA Meeting: गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक लेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद ही अगला मुख्यमंत्री चुना जाएगा?

Haryana MLA Meeting: बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट के सदस्यों को निर्धारित करना बाकी है। ऐसे में आज बुधवार (16 अक्तूबर) को गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव होगा। इस बैठक के लिए अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह बैठक पंचकूला के बीजेपी कार्यालय में 11 बजे होगी।

विधायक दल की बैठक के बाद ही अगला मुख्यमंत्री चुना जाएगा। बीजेपी की जीत के बाद से सीएम पद के लिए अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह का नाम चर्चा में है। मुख्यमंत्री पद के लिए तीन दावेदारी होने के कारण ही अमित शाह खुद पर्यवेक्षक की भूमिका में हैं। हालाँकि, चुनाव के दौरान पंचकूला में अमित शाह ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह होंगे।

↑
Exit mobile version