CM Yogi Adityanath: देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको अच्छी कृतियों के प्रति आग्रही बनना पड़ेगा
CM Yogi Adityanath ने कहा है कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ बच्चों को ऐसी पुस्तकें दें, जो उनके मन में नए भाव को जागृत कर सकें। छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का अध्ययन तथा मनन कर अच्छी बातों को अपने जीवन में उतारने का कार्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि ‘व्हेन सिटीजंस रीड द कंट्री लीड्स’ अर्थात् जब लोग पढ़ते हैं, तो देश आगे बढ़ता है। देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको अच्छी कृतियों के प्रति आग्रही बनना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री जी आज गोमती रिवर फ्रंट पर ‘गोमती पुस्तक महोत्सव’ के तृतीय संस्करण का उद्घाटन करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने पुस्तकों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद कर उन्हें पुस्तकें व चॉकलेट भेंट कीं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सभी लोग स्मार्टफोन जैसी युक्तियों के पराधीन हो चुके हैं। पहले तकनीक का उपयोग मनुष्य करता था, अब तकनीक मनुष्य का उपयोग कर रही है। युवाओं की 24 घंटे की दिनचर्या में औसतन 06 घण्टे स्मार्टफोन अथवा किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यतीत होते हैं। युवा अपने जीवन का लगभग एक चौथाई हिस्सा यदि किसी अन्य सार्थक कार्य में लगायें, तो यह उसके स्वास्थ्य व देश तथा समाज के लिए उपयोगी हो सकता है। यही कारण है कि अच्छे लेखन तथा लेखकों के प्रति आम जनमानस का रुझान कम होता जा रहा है। टेक्नोलॉजी का उपयोग करना अच्छी बात है
लेकिन हम टेक्नोलॉजी के दास बन जाएंगे, तो यह देश व समाज के लिए उचित नहीं होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश इस दृष्टि से बहुत सौभाग्यशाली है कि आम जनमानस की सुविधा हेतु वैदिक संस्कृत को व्यावहारिक संस्कृत का स्वरूप प्रदान करने वाले महर्षि वाल्मीकि ने उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया। उन्होंने रामायण के रूप में दुनिया का पहला महाकाव्य रचा था। समय के अनुरूप संस्कृत के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में भी साहित्य का सृजन किया गया। गोस्वामी तुलसीदास जी ने जब रामायण की रचना संस्कृत में करना प्रारम्भ किया, तो वह जितना लिखते थे, उतना गायब हो जाता था। कहा जाता है कि हनुमान जी ने उन्हें दर्शन देते हुए कहा कि रामायण की रचना स्थानीय भाषा में करें। तब उन्होंने श्रीरामचरितमानस की रचना अवधी भाषा में की।
आज प्रत्येक घर में श्रीरामचरितमानस का पाठ अवधी भाषा में किया जाता है। हमें कालजयी रचनाओं को आगे बढ़ाने के लिए लेखकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आम जनमानस को भी जागरूक करना चाहिए। कालजयी रचनाएं लिखने वाले लेखकों के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। उनकी कृतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। भारत की परम्परा इस कार्य के साथ सदैव जुड़ी रही है। पाठकों को इस कार्य के साथ जोड़ने के लिए तैयार होना होगा। चिंतन की परम्परा को विकसित
करना होगा। लेखकों को बच्चों, युवाओं तथा वृद्धजन आदि से सम्बन्धित अलग-अलग विषयों पर कालजयी रचनाएं लिखनी पड़ेंगी। पाठकों की रुचि का पूरा ध्यान रखना होगा।
एक समय था जब लोग मोटे-मोटे ग्रंथ खरीदते थे। आज के समय में लोगों को कम पेज की रचनात्मक कृतियों को रोचक तरीके से उपलब्ध कराने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने लेखकों, समाज के सुधीजनों तथा नेतृत्व वर्ग से लेखन कार्य का आह्वान करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों तथा समाज को मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम सभी उस महान परम्परा के वारिस हैं, जहां युद्ध भूमि में श्रीमद्भगवद्गीता के रूप में सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ की रचना की जाती है। 5,000 वर्षों से श्रीमद्भगवद्गीता हम सभी के लिए प्रेरणा का केन्द्र बनी हुई है। कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र हो गया। आज भी प्रत्येक सनातन धर्मावलम्बी कुरुक्षेत्र जाकर प्राचीन कूप में स्नान करने की इच्छा रखता है।
भारत की परम्परा प्राचीन काल से ही ज्ञान के प्रति आग्रही रही है। यह परम्परा मूल रूप से श्रवण, मनन, और निदिध्यासन की है। अर्थात् सुनना, मनन करना तथा सद्विचारों का अपने जीवन में आचरण करना। श्रीमद्भागवतगीता में व्यक्त किया गया ’न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते’ का भाव हम सबको प्रेरणा प्रदान करता है। एक कालखण्ड के बाद हमारी ऋषि परम्परा को इस बात का एहसास हुआ होगा कि एक समय ऐसा भी आएगा,
जब लोग इस परम्परा के प्रति आग्रही नहीं बन सकेंगे, तो लखनऊ के समीप स्थित सीतापुर के नैमिषारण्य में भारत की वैदिक ज्ञान की परम्परा को हजारों ऋषि मुनियों ने अपने चिंतन तथा मनन से लिपिबद्ध किया था। परिणामस्वरूप नैमिषारण्य एक तीर्थ के रूप में विकसित हुआ।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोमती केवल नदी नहीं है, बल्कि यह एक संस्कृति भी है। देश में नदियां संस्कृति के रूप में मान्य रही हैं। हम सभी ने उस संस्कृति को सभ्यता के साथ जोड़ा है। दुनिया की सभी प्राचीन संस्कृतियां किसी न किसी नदी के तट पर विकसित हुई हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के सहयोग से लखनऊ की जीवनधारा गोमती नदी के तट पर गोमती पुस्तक महोत्सव के तृतीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक महोत्सव का आयोजन 09 से 17 नवम्बर, 2024 तक किया जाएगा। नेशनल बुक ट्रस्ट ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर यह अच्छी पहल की है। इस पहल को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयों पर नेशनल बुक ट्रस्ट के इस प्रयास को आगे बढ़ाना होगा। जिला प्रशासन प्रयास करे कि इस पुस्तक महोत्सव में अगले 09 दिनों तक लखनऊ की प्रत्येक संस्था की उपस्थिति हो। जो भी व्यक्ति पुस्तक महोत्सव में आएं अपनी रूचि के अनुसार किसी न किसी पुस्तक का क्रय अवश्य करे। यहां उन्हें अपनी रूचि पर टिप्पणी भी देनी चाहिए। हमें पढ़ने की रूचि विकसित करनी होगी। यदि युवा डिजिटल दुनिया के साथ-साथ कुछ समय रोचक पुस्तकों को पढ़ने तथा रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे, तो उन्हें इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि गोमती पुस्तक महोत्सव ऊंचाईयां प्राप्त करेगा। हमें प्रदेश की आबादी के अनुरूप देश के सबसे बड़े पुस्तक महोत्सव के रूप में इसे आगे बढ़ाना होगा।
नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो0 मिलिन्द सुधाकर मराठे तथा निदेशक श्री युवराज मलिक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश कुमार अवस्थी, मण्डलायुक्त श्रीमती रोशन जैकब तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Related Articles
-
CM Nayab Saini ने श्री राधाकृष्ण मंदिर का लोकार्पण किया
-
CM Bhajanlal Sharma ने किया स्व. ईश्वर राम हिंडाला की मूर्ति का अनावरण
-
CM Mohan Yadav ने लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
-
Power Cuts in Delhi: भीषण गर्मी के बीच पावर कट को लेकर AAP नेता आतिशी का CM रेखा गुप्ता पर प्रहार
-
Delhi Heat Action Plan: दिल्ली सरकार ने गर्मी कम करने का एक्शन प्लान जारी किया, सड़कों पर वाटर कूलर का पानी मिलेगा
-
Hardeep Singh Mundian: आप सरकार राज्य के लोगों को पारदर्शी और कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
-
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने एनआरआई पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए 5वीं मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी का आयोजन किया
-
Tarunpreet Singh Sond: आप सरकार के तालाब पुनरुद्धार अभियान से पंजाब के गांवों में बदलाव का नया युग शुरू हुआ
-
IAS Transfer List: UP में DM बदले, शिशिर सूचना से हटे, वाराणसी कमिश्नर कौशल राज योगी के नए सचिव
-
CM Nayab Saini ने कहा कि पंजाब में PM मोदी के नेतृत्व में उम्मीद की किरण दिख रही है
-
Delhi के 18 इलाकों में 12 घंटे तक पानी नहीं आएगा; जल बोर्ड ने लिस्ट जारी की, जिसमें टैंकर मंगाने का तरीका भी बताया
-
Delhi News: भाजपा ने दिल्लीवासियों को प्यासा मार दिया; AAP ने ऐसा आरोप क्यों लगाया?
-
Governor Haribhau Bagade ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लिया
-
CM Mohan Yadav ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा, कूनो के बाद मालवा के गाँधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे
-
Barinder Kumar Goyal ने भ्रामक बयानों के लिए विपक्षी नेता को आड़े हाथों लिया
-
Dr Baljit Kaur ने श्री मुक्तसर साहिब में आग प्रभावित गांवों का दौरा किया
-
Punjab News: पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों का औचक दौरा किया
-
Harjot Singh Bains ने नंगल के खोए गौरव को बहाल करने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
-
पीएम आवास योजना पर CM Yogi Adityanath ने बड़ी राहत दी, अधिग्रहण या भुगतान की समस्या दूर होगी
-
Arvind Kejriwal की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधी, दूल्हा कौन है?
-
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिया एम्स में व्यवस्थाओं का जायजा
-
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया 815.64 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
-
हरियाणा सरकार ने चिरायु योजना का विस्तार किया, इन परिवारों को भी लाभ मिलेगा
-
Dr. Baljit Kaur ने लगभग 4.80 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई चैनलों के कंक्रीटीकरण का उद्घाटन किया
-
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद तालाब सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे
-
Tarunpreet Singh Sond ने मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित मैराथन में भाग लिया
-
गुरमीत सिंह खुडियां ने बादल गांव में राजकीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक में आईपीडीवार्ड का उद्घाटन किया
-
UP News: योगी सरकार छोटे-छोटे धार्मिक स्थानों वाले शहरों को सुधारने जा रही है, तैयारियां चल रही हैं
-
Delhi News: दिल्ली के विधायकों को दी गई ये जिम्मेदारी, 1.69 लाख आयुष्मान कार्ड बांटे जाएंगे
-
Rajasthan News: राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार
-
CM Mohan Yadav: दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे
-
Minister Shyam Singh Rana: शिकायतों के समाधान में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सर्वाेपरि
-
CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में मंत्री समूह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की देखरेख करेगा
-
सामाजिक न्याय मंत्री Dr. Baljit Kaur ने विकलांग कल्याण सोसायटी के 58वें स्थापना दिवस में भाग लिया; 5 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की
-
Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal: पंजाब सिख क्रांति ने बदल दी सरकारी स्कूलों की किस्मत
-
Minister Lal Chand Kataruchak ने मंडियों में लोडिंग कार्य में लगे मजदूरों के लिए मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की
-
CM Yogi Adityanath ने दिए निर्देश, मथुरा-अयोध्या को भी सौगात मिलेगी, नगर निकायों में रिक्त पदों पर भर्ती होगी
-
Manish Sisodia: दिल्ली में स्कूलों की फीस वाले मुद्दे पर सिसोदिया, शिक्षा बिक रही, सत्ता दलाली में लिप्त
-
Delhi EV Policy: दिल्ली में सीएनजी ऑटोरिक्शा बंद हो जाएंगे? सरकार ने ये महत्वपूर्ण घोषणा की
-
ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बांसवाड़ा में ली अधिकारियों की बैठक, कमियों को दूर कर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
-
CM Mohan Yadav ने जीवन मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का वर्चुअली लोकार्पण कर किया शुभारंभ
-
Education Minister Mahipal Dhanda: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता हुई बेहतर
-
16 IAS Transferred: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों और 11 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, अयोध्या के जिलाधिकारी भी बदले गए
-
Dr. Balbir Singh ने ऐतिहासिक एनजीओ शिखर सम्मेलन का नेतृत्व किया
-
CM Bhagwant Mann ने डाइट, संगरूर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया
-
CM Bhagwant Mann: बाजवा बम थ्योरी से लोगों को डरा रहे हैं, किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं
-
CM Bhagwant Mann: पंजाब और पंजाबियों की सेवा पसीने और मेहनत से करेंगे
-
Delhi News: दिल्लीवासी के लिए बड़ी खबर! सड़क से स्वास्थ्य तक…आयुष्मान योजना और EV 2.0 में क्या नया बदलाव है?
-
Union Minister Bhupendra Yadav ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
-
CM Mohan Yadav ने प्रोफेसर्स और छात्रों को भारतीय संविधान में आस्था रखने की शपथ दिलायी
-
CM Nayab Saini ने किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत, ट्रिपल इंजन सरकार ने विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा
-
Harjot Singh Bains ने आरबीयू खरड़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
-
Harpal Singh Cheema: डॉ. बीआर अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि है
-
CM Bhagwant Mann: कैबिनेट में 6 एससी मंत्रियों के साथ, पहली बार एजी कार्यालय में आरक्षण और एससी छात्रवृत्ति का परेशानी मुक्त वितरण
-
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने युवाओं को डॉ. बीआर अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया
-
CM Yogi Adityanath ने फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया, यूपी आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट
-
Delhi Weather News: दिल्ली में तीन तेज लू का अटैक; यलो अलर्ट जारी हुआ, हवाएं 40 की स्पीड से चलेंगी
-
Delhi News: दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव; 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जल्द खोले जाएंगे
-
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने वैशाखी के पावन पर्व पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
-
CM Mohan Yadav ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-
बिहार में CM Nayab Saini के बयान से मची सियासी खलबली, कहा- ‘सम्राट चौधरी के नेतृत्व में…
-
Harpal Singh Cheema: बतौर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए
-
CM Bhagwant Mann ने पंजाबियों को बैसाखी के पवित्र त्यौहार पर बधाई दी
-
CM Bhagwant Mann: बाजवा और उनके पाकिस्तानी दोस्त बम थ्योरी के जरिए राज्य की शांति और प्रगति को बाधित करना चाहते हैं
-
एससी समुदाय के लिए बड़ी सौगात; CM Bhagwant Mann ने कानून अधिकारियों की नियुक्ति में ऐतिहासिक कदम उठाया
-
CM Bhagwant Mann ने सरकार किसान मिलनी के दौरान किसानों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया
-
CM Mohan Yadav ने धरमपुरी में माँ नर्मदा के दर्शन कर भगवान शिव का अभिषेक और महर्षि दधिच की प्रतिमा का किया पूजन
-
Sports Minister Gaurav Gautam: ‘नशा मुक्त’ भारत ही बनेगा ‘विकसित और आत्मनिर्भर‘ भारत
-
CM Bhajanlal Sharma ने जताया आभार, केन्द्र सरकार की प्रदेश को विशेष सौगातें
-
यमुना सफाई पर CM Rekha Gupta का दावा, आ गया बहुत फर्क, लक्ष्य पूरे हो रहे हैं…
-
Finance Minister Harpal Singh Cheema ने पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया
-
Dr. Baljit Kaur ने चिंतन शिविर में पंजाब की आवाज उठाई, नीतिगत सुधारों और कल्याणकारी योजनाओं में समर्थन बढ़ाने का आह्वान किया
-
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य मीडिया नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया
-
Delhi News: CM बनने के बाद क्या बदलाव हुए, रेखा गुप्ता ने बताया परिवार को नहीं दे पातीं टाइम
-
CM Bhajanlal Sharma ने सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन का किया निरीक्षण
-
CM Mohan Yadav एवं केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी देंगे सड़कों और फ्लाई ओवर की बड़ी सौगातें
-
Haryana News: हरियाणा को मिला “बच्चों के आधार नामांकन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” का पुरस्कार
-
Harbhajan Singh ETO: सरकारी स्कूलों में 70 साल बाद शिक्षा क्रांति आई
-
CM Bhagwant Mann की ओर से लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान को हरी झंडी, पंजाब की 20,000 किलोमीटर से अधिक लिंक सड़कों की बदलेगी नुहार
-
CM Bhagwant Mann से नव-पदोन्नत 17 डी.एस.पीज ने की मुलाकात
-
CM Bhagwant Mann की ओर से माझा क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए का तोहफा
-
CM Bhagwant Mann ने धान की खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष किसान मिलनी के आयोजन को मंजूरी दी
-
DA Increased: 16 लाख स्टाफ को फायदा, योगी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया, महंगाई भत्ता बढ़ा
-
CM Rekha Gupta का दावा है कि झुग्गी-झोपड़ियों को जल्द ही अच्छे मकान मिलेंगे, रेखा सरकार 700 करोड़ खर्च करेगी
-
पेयजल समस्या को लेकर Vasundhra Raje ने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा, “अफ़सर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं।”
-
CM Mohan Yadav ने दिसम्बर 2025 तक सभी समितियों का कम्प्यूटराईजेशन करने के दिए निर्देश
-
हरियाणा CM Nayab Saini ने मनोरंजन कालिया के आवास पर उनसे मुलाकात की
-
Punjab Health Department चल रही भीषण गर्मी से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
-
पंजाब के मंत्री Lal Chand Kataruchak ने गेहूं खरीद प्रबंधों पर संगरूर समेत 7 जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
-
Harbhajan Singh ETO आज 9 अप्रैल को जंडियाला गुरु में कई सरकारी स्कूलों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
-
Harjot Singh Bains: पंजाब के “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, सिर्फ 3 दिनों में 100 नौकरशाहों ने किया नामांकन
-
कैबिनेट मंत्री Hardeep Singh Mundian जीटी रोड से खासी कलां तक लिंक रोड की विशेष मरम्मत का भी शिलान्यास करेंगे
-
CM Yogi Cabinet ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया: यूपी में 34000 PRD जवानों की सैलरी बढ़ी, 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी
-
Delhi News: आयुष्मान योजना दिल्ली में अब तक क्यों लागू नहीं हुई थी ? रेखा गुप्ता ने पीछे की वजह बताई
-
MCD Garbage Collection Charge: दिल्ली में कूड़ा उठाने के लिए कितना पैसा देना होगा? MCD की चार्ज लिस्ट
-
वासुदेव देवनानी ने गोवा विधानसभा का सदन व भवन देखा, गोवा स्पीकर को भेंट किया राजस्थान विधानसभा का प्रकाशन
-
CM Mohan Yadav से मिले प्रदेश के 12 नगर पालिक निगमों के महापौर
-
Haryana News: एमडीयू में एनीमिया मुक्त पोषण युक्त कैंपस अभियान शुरू
-
पंजाब सिख क्रांति; Hardeep Singh Mundian ने सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
-
CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भाग्य बदलने के लिए अथक प्रयास कर रही है