Dry Fruits Health Benefits: एक्सपर्ट बताते हैं कि भिगोए या भुने हुए ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं

Dry Fruits Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं क्योंकि वे स्वाद में बेहतरीन हैं। लेकिन एक सवाल जो अक्सर उठता है वह यह है कि भुने हुए ड्राई फ्रूट्स बेहतर होते हैं या भिगोए हुए? चलिए जानते हैं

Dry Fruits Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स, यानी मेवे, हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छे हैं। लेकिन भिगोए हुए या भुने हुए ड्राई फ्रूट्स बेहतर हैं? ऐसे में डाइट क्लिनिक में आयुर्वेदिक डॉक्टर एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. अंजना कालिया इस बारे में बता रही हैं कि दोनों ड्राई फ्रूट्स में सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद कौन से हैं?

भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स:

बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर जैसे भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स पाचन को बेहतर बनाते हैं। भिगोने से एंजाइम इनहिबिटर्स और फाइटिक एसिड कम हो जाते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित करता है। इसके अलावा, भिगोए गए मेवे अधिक पोषक हैं और शरीर में आसानी से पच जाते हैं। जैसे भिगोए हुए बादाम में विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा, बालों और दिमाग के लिए बहुत अच्छे हैं।

भुने हुए ड्राई फ्रूट्स:

भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, खासकर तेल या नमक में भूने हुए, अधिक वसा और सोडियम से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ाने और हृदय रोगों का खतरा पैदा कर सकते हैं। ड्राई रोस्टेड (बिना तेल के भूना हुआ) कुछ हद तक सुरक्षित है, लेकिन कुछ पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

क्या अधिक लाभदायक है?

ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है अगर आप सेहत को प्राथमिकता देते हैं। यह पाचन को सुधारता है और शरीर को फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का पूरा लाभ देता है। तले-भुने खाने से बचें और रात भर भिगो दें।

↑
Exit mobile version