Ear Wax Removal: कान के मैल को निकालने के आसान और सुरक्षित तरीके

Ear Wax Removal Home Remedies:  बारिश में कान में जमा मैल या इयर वैक्स की समस्या? जानें घरेलू उपाय – इयर ड्रॉप्स, ऑलिव ऑयल और डॉक्टर सलाह कब लेनी चाहिए।

Ear Wax Removal: बारिश के मौसम में नमी के कारण कान में मेन जमा हो जाता है, जिससे सुनने में बाधा आना, खुजली या दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे इयर वैक्स भी कहते हैं, जो आमतौर पर कान को सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन इसका अधिक वृद्धि होना हानिकारक हो सकता है।

लक्षण जो बताएं कान में वैक्स की समस्या: Ear Wax Removal Home Remedies

किन चीज़ों से बचें?

कान की सफ़ाई के लिए हेयरपिन, कॉटन बड, या अपनी उँगलियों का इस्तेमाल न करें। इससे वैक्स और भी अंदर फंस सकता है, जिससे संक्रमण और सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

कान का मैल निकालने के सुरक्षित उपाय

इयर ड्रॉप्स

डॉक्टर की सलाह से बाज़ार में उपलब्ध इयर ड्रॉप्स उपयोग करें। ड्रॉप्स से वैक्स नरम होता है और धीरे-धीरे बाहर निकल आता है।

ऑलिव ऑयल (जैतून तेल)

रात में सोने से पहले 2–3 बूंद ऑलिव ऑयल अपने कान में डालें। सुबह तक यह वैक्स को घोल देगा और इसे धीरे-धीरे बाहर निकलने दें।

कब डॉक्टर के पास जाएँ?

डॉक्टर कानों की निगरानी करके सुरक्षित उपकरणों से सफाई करते हैं और जरूरत होने पर उपयुक्त दवा भी देते हैं।

↑
Exit mobile version