Glaucoma Symptoms: आंखों की रोशनी कहीं हमेशा के लिए चली न जाए, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है

Glaucoma Symptoms: क्या आप जानते हैं कि ग्लूकोमा आपकी आंखों की रोशनी को कम कर सकता है? आइए इस खतरनाक बीमारी के कुछ आम लक्षणों का पता लगाते हैं।

Glaucoma Symptoms: दुनिया भर में ग्लूकोमा ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। आपको बता दें कि अगर इस बीमारी का इलाज समय पर न शुरू किया जाए तो आपकी आंखों की रोशनी भी खो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपकी आंखों को जितनी जल्दी इस बीमारी का पता चलेगा, उतना ही कम नुकसान होगा। इस गंभीर और खतरनाक बीमारी के कुछ लक्षणों को जानें।

ग्लूकोमा के प्रभाव

ग्लूकोमा की वजह से आपकी आंखों में तेज दर्द हो सकता है। क्या आपको धुंधला यानी ब्लर लग रहा है? अगर हां, तो आपको सतर्क रहना चाहिए और ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह के लक्षण ग्लूकोमा का संकेत हो सकते हैं।

सिरदर्द और उल्टी की शिकायत

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस बीमारी से आपको सिर दर्द भी हो सकता है। ग्लूकोमा हो सकता है अगर आप अक्सर उल्टी करते हैं। आपको बता दें कि ग्लूकोमा में आंखों का दबाव तेजी से बढ़ता है और इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।

गौर करने योग्य बात

इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए आपको हर 6-12 महीने के बीच में अपनी आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी कमजोर न हो, तो आपको अपने स्क्रीन टाइम को कम कर देना चाहिए। अगर आप स्क्रीन का ज्यादा काम करते हैं, तो आप अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए ब्लू-कट ग्लास का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Exit mobile version