World Liver day 2025: लिवर फैटी क्यों होता है और ये बीमारी कब खतरनाक हो जाती है

World Liver day 2025: लिवर शरीर को नियंत्रित करता है। इसे स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है।

World Liver day 2025: बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण लोग फैटी लिवर से पीड़ित हैं। इस बीमारी की शुरुआत में आम तौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। रोग गंभीर होने पर लक्षण दिखाई देते हैं। तब तक बीमारी नियंत्रित नहीं होती। क्यों होता है लिवर फैटी और क्या हैं बचाव के उपाय. बता रहे हैं एक्सपर्ट

गलत दिनचर्या और खाद्य पदार्थों से लिवर के गंभीर रोग हो सकते हैं। फैटी लिवर रोग इनमें सबसे आम है। यानी लिवर पर वसा जमना यह लिवर में गंभीर बीमारी की शुरुआत है। फैटी लिवर को नियंत्रण और उपचार न करने से कई गंभीर रोग हो सकते हैं। इनमें लिवर कैंसर और सिरोसिस भी शामिल हैं। लिवर को सुरक्षित रखने के लिए और बीमारियों से बचानेके लिए क्या करें. यह आपको एक्सपर्ट बताएंगे।

लिवर फैटी होने की कई वजह हैं। मुख्य रूप से शराब और गलत खानपान शामिल हैं। डायबिटीज वाले लोग भी फैटी लिवर का खतरा रखते हैं। फैटी लिवर की बीमारी अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखाती, लेकिन जब स्थिति गंभीर हो जाती है, तो लक्षण दिखाई देते हैं। फैटी लिवर से कई और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।फैटी लिवर एक समस्या है जब लिवर के कुल भार का 10 प्रतिशत चर्बी हो जाती है। लिवर की कोशिकाओं में यह चर्बी जम जाती है। शराब और खानपान के कारण हुए फैटी लिवर में स्थिति अलग होती हैं।

क्या लक्षण हैं?

फैटी लिवर अक्सर कोई संकेत नहीं देता। जिन मरीजों में लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें थकान या सामान्य रूप से बीमार महसूस करना सबसे आम हैं। मरीज को पेट के उपरी दाहिने भाग में दर्द होता है। इसके अलावा, यूरिन गहरा होना पेट सूजा हुआ महसूस करना त्वचा पर कुछ खुजली आंखों में पीला रंग और मल काला रंग गंभीर लक्षणों में से एक है खून की उल्टी।

इस प्रकार बच सकते हैं

यदि आप लिवर को फैटी होने से बचाना चाहते हैं तो अपना वजन नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है। ज्यादा तला भुना खाने से बचें और शराब पीना पूरी तरह से छोड़ दें या फिर कम से कम कर दें। धूम्रपान छोड़ दें। खून में ट्राईग्लेसाईड या कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करें। दिनचर्या को नियमित करें. व्यायाम करें और फल और सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करें और वसा रहित भोजन करें. कोई भी लक्षण उभरने पर डॉक्टर से संपर्क करें

Exit mobile version