Health News: दिल को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कितने घंटे चलना बेहतर है?

Health News: बिगड़ती हुई जीवनशैली और कम एक्सरसाइज़ से हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिनमे से एक है हार्ट से जुड़ी बीमारियां, यानी दिल का दौरा पड़ना, हार्ट ब्लॉकेज, स्ट्रोक आना! ऐसे में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।

Health News: हम सब जानते हैं कि शरीर के लिए एक्सरसाइज़ महत्वपूर्ण है। लेकिन फिर भी लोग यात्रा और वॉक को अपनी जीवनशैली में शामिल नहीं करते हैं। बिगड़ती हुई जीवनशैली और कम एक्सरसाइज़ से हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिनमें से एक है दिल की बीमारियां, जैसे दिल का दौरा पड़ना, हार्ट ब्लॉकेज और स्ट्रोक! ऐसे में हेल्दी रहना चाहिए। चलिए जानते हैं हेल्दी हार्ट के लिए वॉक क्या है ज़रूरी, साथ ही एक दिन में कितना चलना चाहिए?

वॉक दिल की सेहत को बेहतर बनाता है

विशेषज्ञों का मानना है कि हृदय स्वास्थ्य के लिए वॉक सबसे अच्छा व्यायाम है। आपका प्रत्येक कदम दिल की सेहत के साथ कई गंभीर समस्याओं को दूर करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने बताया कि वॉक करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है, आप फिट महसूस करते हैं और वजन कम होता है।

एक दिन में कितना व्यायाम करना चाहिए?

एक्सपर्ट कहते हैं कि हर दिन 45 मिनट तक बिना थके वॉक करना आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा है। यद्यपि, चलते समय 15 से 20 मिनट में ही साँस फूलने या हांफने लगे तो आपको सतर्क होना चाहिए। हालाँकि, अगर आपने चलने की शुरुआत की है तो जल्दी थकना लाज़मी है, लेकिन नियमित वॉक करने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

उम्र के साथ बदलता है वॉक का नियम:

एक्सपर्ट कहते हैं कि ज़रूरी नहीं है कि 45 मिनट तक बिना थके वॉक करने का नियम हर किसी के साथ लागू हो। यह नियम युवाओं के लिए है। अगर कोई 35 साल का व्यक्ति 1 घंटे में 4 से 5 किलो मीटर चल रहा है तो इसका मतलब है कि उनक हार्ट हेल्दी है। लेकिन अगर कोई 75 साल का व्यक्ति एक घंटे में 2 से 3 किलो मीटर चल रहा है तो उनका भी हार्ट हेल्दी है। यानी आपके हार्ट की हेल्थ आपके उम्र और जेंडर पर भी निर्भर करती है।

Exit mobile version