Diabetes से पीड़ित लोगों आम खाते हुए इन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए, शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा

आम में बहुत सारी शुगर होती है, इसलिए खाते ही ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो जाता है। लेकिन Diabetes में भी आम का मजा लिया जा सकता है अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए।

Diabetes: फलों के राजा आम का इंतजार गर्मी आते ही शुरू हो जाता है। बच्चे हों या बड़े आम का मीठा-मीठा और रसीला स्वाद भी सभी को पसंद आता है। लेकिन मजे का स्वाद कुछ लोगों को परेशान भी कर सकता है। मीठा आम खाना खासकर मधुमेह वालों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है। वास्तव में, आम में प्रचुर मात्रा में शुगर होने के कारण यह शुगर लेवल को तेजी से स्पाइक कर सकता है। यही कारण है कि मधुमेह से पीड़ित लोग आम खाना नहीं खाते हैं। लेकिन अब आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप डायबिटीज में भी आम खाना एंजॉय कर सकते हैं।

पोर्शन का ध्यान रखें

सामने रसीले आम रखने पर आत्मनियंत्रण बहुत मुश्किल होता है। लेकिन आम एंजॉय करना चाहते हैं तो पोर्शन का ध्यान रखें। एक दिन में एक आम खाने से आपको स्वाद भी मिलेगा और शुगर बढ़ने का भी खतरा नहीं होगा।

हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर पेयर करें आम

बिना शुगर लेवल बढ़ाने की चिंता किए, आम भोजन को हेल्दी फैट और फाइबर से भरें। आप आम के साथ भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, चिया सीड्स या कोई भी फाइबर युक्त खाना खा सकते हैं। इससे ग्लूकोज लेवल अचानक कम नहीं होगा और ब्लड शुगर मेंटेन रहेगा।

सही तरीके से खाएं आम

शुगर से पीड़ित लोगों को खाने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहला तो यही कि आम को हमेशा उसके गूदे सहित खाएं, उसका जूस और शेक बनाकर पीना अवॉइड करें। इसके अलावा, आम को हमेशा सुबह या लंच के समय खाएं, और रात को आम खाने से बचें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

डायबिटीज के मरीजों को आम खाने के बाद अपना शुगर लेवल जरूर चेक कर लेना चाहिए। इससे आप बेहतर तरीके से पता लगा सकते हैं कि आम आपकी बॉडी पर कैसा असर कर रहा है। अगर आम खाने के बाद आपका शुगर ज्यादा बढ़ जाता है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे खाना अवॉइड ही करें। साथ ही ध्यान रखें कि आम खाने के बाद दूसरा कोई हाई कार्ब फ्रूट या फूड ना खाएं, इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

Exit mobile version