Sattu Drink in Summer: सत्तू क्या है और गर्मियों में इसे क्यों पीना चाहिए?

Sattu Drink in Summer: चने को पीसकर और भूनकर सत्तू बनाया जाता है। सत्तू से  कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.

गर्मी का मौसम आते ही हमारी किचन में कई सामान दिखने लगते हैं जो हमें गर्मी से बचाने में मदद करते हैं। वास्तव में, इस मौसम में कई चीजें आती हैं जिन्हें खाकर गर्मी से बच सकते हैं। सत्तू भी गर्मियों का एक इंग्रीडिएंट है। सत्तू से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। इन दिनों सत्तू (Sattu For Summer) नामक ड्रिंक बहुत लोकप्रिय है। ये देसी ड्रिंक शरीर को प्रोटीन और पोषक तत्व देने के अलावा गर्मियों की गर्मी से बचाने और तरोताजा रखने में भी मदद कर सकते हैं। आप सत्तू शरबत को नमकीन या मीठा अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं.आपको बता दें कि सत्तू दो प्रकार के होते  है: चने का सत्तू और जौ मिला सत्तू। दोनों को भूनकर पीसकर सत्तू बनाते हैं। सत्तू में बहुत सारा फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम होता है। तो चलिए जानते हैं सत्तू का शरबत पीने के लाभों के बारे में।

गर्मियों में सत्तू पीने के लाभ

1. ऊर्जा

सत्तू का शरबत एनर्जी को बढ़ाता है। सत्तू में कई मिनरल्स होते हैं, जैसे आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस, जो एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं।

2. गैस

सत्तू को अपनी डाइट में शामिल करें अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं। सत्तू में पाए जाने वाले गुण आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।

3. लू से बचाव करना

गर्मियों में सत्तू खाने से लू और डिहाइड्रेशन नहीं होता क्योंकि इसकी ठंडी तासीर है।

Exit mobile version